Latest Updates
-
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन
World Malaria Day 2024 : मलेरिया होने पर जल्दी रिकवरी के लिए मरीज को क्या खिलाएं और क्या नहीं?
World Malaria Day 2024 : गर्मी आते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। मच्छरों के वजह से मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां होने का खतरा ज्यादा रहता है। इन सबमें मलेरिया सबसे कॉमन होता है। वैसे तो गर्मी आते ही लोग मच्छरों से बचने के लिए कई तरह के इंतजाम करते हैं लेकिन कई बार हल्की चूक सेहत पर भारी पड़ जाती है।
ऐसे में अगर किसी को मलेरिया हो जाता है तो डॉक्टर की सलाह से इलाज़ करवाना चाहिए। ज्यादा गंभीर होने पर कई मलेरिया के मामलों में व्यक्ति की जान भी चली जाती है। मलेरिया से जल्द ठीक होने के लिए दवाईयों के अलावा खानपान का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है।

बीमारी कोई भी हो सही खान-पान हर मर्ज को ठीक होने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि मलेरिया में जल्दी रिकवरी के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
मलेरिया के लक्षण
- बुखार
- ठंड लगना
- सिरदर्द
- उल्टी
- डायरिया
- पेट में दर्द
- मांसपेशियों में दर्द
- थकान
- तेज सांसे चलना
-हार्ट रेट का बढ़ना
- कफ
मलेरिया में क्या खांए
-- मलेरिया में मरीज चाय, कॉफी व दूध पी सकते हैं, ये मलेरिया में आराम दिलाता है।
-गुनगुना पानी पीएं।
- दूध में तुलसी के पत्तें, दालचीनी, काली मिर्च, अदरक डालकर पीने से जल्दी रिकवरी होती है।
- मलेरिया मरीज को सेब खिलाना सेहतमंद होता है।
- मलेरिया होने पर हमेशा हल्का खाना खाना चाहिए, खिचड़ी, दाल का पानी, दलिया जैसी हल्की चीजें खाएं। ये आसानी से पच जाती हैं।
- नीबू पर सेंधा नमक चूसने से भी फायदा होता है।
- तुलसी के पत्ते व काली मिर्च को पानी में उबालकर काढ़ा बनाएंं फिर इसका सेवन करें।
- नारियल पानी पीने से भी मरीज में तबीयत ठीक रहती है।
- मलेरिया में अमरूद खाना भी सेहतमंद होता है, इसमें मौजूद विटामिन सी मलेरिया में इम्यूनिटी बढ़ाता है।
- मलेरिया में पीपल का चूर्ण बनाकर शहद के साथ मिलाकर सेवन करने से आराम पहुंचता है।
मलेरिया में क्या न खांए
- मलेरिया से जल्द ठीक होने के लिए ठंडा पानी पीने से परहेज करें और ना ही ठंडे पानी से नहाएं।
- मलेरिया होने पर लीची, आम, अनार, अनन्नास, संतरा जैसे फल को खाना अवॉयड करें।
- ठंडे पदार्थ खाने से बचें।
- एसी में रहने से बचें।
- मलेरिया में ठंडी चीज़े जैसे दही, शिकंजी, गाजर, मूली न खाएं।
- मलेरिया में मिर्च-मसाले वाला खाना खाने से बचें।
मलेरिया से बचाव के तरीके
- रात को सोते हुए मच्छरदानी का उपयोग करें ।
- मच्छरों से बचने के लिए पंखे की स्पीड तेज करके ही सोएं।
- सोते समय हल्के रंग के कपड़े पहनने से भी मच्छर नहीं काटते हैं।
- गर्मी के दिनों मे खिड़कियों और दरवाजों पर भारी पर्दे लगाएं।
- मच्छर गंदे पानी में पनपते हैं। मच्छरों को पानी में या उसके पास अंडे देने से रोकने के लिए साफ-सफाई पर ध्यान दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications