Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
World Malaria Day 2023: मलेरिया के मरीज इन फूड्स को खाने से करें परहेज, रिकवरी में हो सकती है देरी
मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो दुनिया भर में सैकड़ों लोगों को प्रभावित करती है। मलेरिया के लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द और थकावट शामिल हैं, और अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाता है तो मरीज की मौत भी हो सकती है।
हर साल 25 अप्रैल के दिन मलेरिया को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जाता है। मलेरिया होने पर मरीज के खान-पान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। क्योंकि कोई भी गलत खाद्य पदार्थ उनकी हालत बिगाड़ सकती है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को मलेरिया हो जाए तो कुछ भोजन से बचना चाहिए। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे ही फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे मलेरिया के मरीज को खिलाने से परहेज करना चाहिए। ताकि वो जल्द ही ठीक हो सकें।

मलेरिया के मरीज को न खिलाएं ये 10 फूड्स
1. तले हुए खाद्य पदार्थ
तले हुए खाद्य पदार्थ फेट की मात्रा ज्यादा होती है, ऐसे फूड्स को पचाना मुश्किल हो सकता है जो जो मलेरिया से जुड़े पाचन संबंधी लक्षणों को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं।
2. शुगरी फूड्स
मीठे खाद्य पदार्थों खाने से संक्रमण से लड़ने की प्रतिरक्षा प्रणाली की क्षमता को बहुत कम कर सकता है, जिससे मलेरिया के लक्षण को और ज्यादा बढ़ाकर आपके सेहत को ज्यादा खराब कर सकता है।
3. मसालेदार खान
मसालेदार खाना आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं जिसके कारण आपको मतली, उल्टी और दस्त जैसी समस्या हो सकती है।
4. खट्टे फल
मलेरिया होने पर खट्टे फलों जैसे नींबू, संतरा, को खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करने से मरीज के पेट में जलन, मतली, उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।
5. कच्चे या अधपके फूड्स
कच्चे या अधपके खाद्य पदार्थ बैक्टीरिया को बढ़ावा दे सकत हैं जो आपके सेहत को और ज्यादा बिगाड़ सकता है।
6. प्रोसेस्ड फूड्स
प्रोसेस्ड फूड्स जैसे फ्रोजन डिनर, प्री-पैकेज्ड स्नैक्स और डिब्बाबंद वस्तुओं को खाने से बचना चाहिए। ये खाद्य पदार्थ अक्सर नमक, चीनी से भरपूर होते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकते हैं।
7. डेयरी उत्पाद
डेयरी प्रोडक्ट्स मलेरिया के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली कुछ दवाओं के असर को कम कर सकती है। इसलिए ऐसे फूड्स को भी अवॉइड करना चाहिए।
8. कैफीन
कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट कर सकती है, जिस कारण आपको सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है। इसलिए मलेरिया होने पर कैफीन का सेवन करने से भी बचें।
9. शराब
मलेरिया होने पर आपका हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी होता है ऐसे में शराब आपके शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है और इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकती है, जिससे मलेरिया के लक्षण और भी ज्यादा बदतर हो सकते हैं।
10. रेड मीट
रेड मीट में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है और इसे पचाना मुश्किल हो सकता है, जिससे मलेरिया से जुड़े पाचन संबंधी समस्या बढ़ सकती है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
