Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
World Milk Day 2024: सबसे ताकतवर दूध जो हजारों रुपए लीटर में है बिकता, भारत में बेचने पर लगी रोक
World Milk Day 2024: दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन भरपूर होता है। बड़ों से लेकर बच्चों के लिए दूध अमृत से कम नहीं है। हमारे घरों में ज्यादात्तर गाय-भैंस के दूध चलते है। लेकिन इनसे भी ताकतवर एक मिल्क है। विदेशों में इस दूध की बहुत डिमांड है लेकिन भारत में इसे बेचने के लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने पांबदी लगा दी है।
हम बात कर रहे हैं ह्यूमन मिल्क की, जो कि मां का दूध होता है। कई रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि मां के दूध में सामान्य दूध से कई गुना न्यूट्रिशियन होता हैं। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल फंक्शन, इम्यून सिस्टम, न्यूरोडेवलेप्मेट और मसल्स के लिए अमृत से कम नहीं होता है।

FSSAI ने लगाई रोक
FSSAI ने हाल ही में 24 मई को एक एडवाइजरी जारी कर कहा कि है कि संस्था ने कभी ह्यूमन मिल्क को बेचने की इजाजत नहीं दी है और ना दी जाएगी। जो भी लोग ह्यूमन मिल्क के विकल्प में मां के दूध की प्रोसेसिंग या कर्मशियल बिक्री का कर रहे है। यह गैर-कानूनी है, और इसे तुरंत प्रभाव से रोका जाएं। वरना एफबीएस अधिनियम, 2006 के
तहत ऐसे लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह है एक वजह
NHM ने नेशनल गाइडलाइन्स ऑन लैक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर इन पब्लिक हेल्थ फेसिलिटी में ह्यूमन मिल्क को लेकर सख्त नियम बनाएहै, जैसे मां का दूध बच्चे को ताजा ही मिलना चाहिए और पैकेड मिल्क को डॉक्टर की निगरानी व निर्देश के बाद ही सेवन के लिए दिया जाता है।
इसके अलावा ब्रेस्ट मिल्क को सिर्फ डोनेट कर सकते है, इसे आय का जरिया नहीं बनाया जा सकता है। डोनर ह्यूमन मिल्क को बेचना और कर्मशियल यूज में लेना कानूनी तौर पर गलत है।
इन देशों में बढ़ी ब्रेस्ट मिल्क की डिमांड
भारत, कंबोडिया, चीन, यूरोप और अमेरिका समेत दुनिया भर में ब्रेस्ट मिल्क की काफी खपत में इजाफा हुआ है। इन देशों में यह दूध 200 से 300 एमएल की कीमत तकरीबन 5000 रूपए है। यूरोपीय कंट्री में अलावा फ्रोजन ब्रेस्ट मिल्क के प्रोडक्ट भी मार्केट मिलते हैं। इन प्रोडक्ट को इस तरह फ्रोज किया जाता है जिसमें इसके न्यूट्रिशन नष्ट नहीं होते है और उन्हें अधिक न्यूट्रिएंट से भरपूर बनाया जाता है।
इस वजह से पीते है ह्यूमन मिल्क
बीमार लोग, बॉडीबिल्डर और हेल्थ को लेकर ज्यादा कॉन्शियस लोग इसका सेवन करते है। विदेशों में कई हेल्थ केयर प्रोवाइडर और अस्पताल वाले इसे खरीद रहे है। यूरोप जैसे देशों में ऑनलाइन ह्यूमन मिल्क अवेलेबल है।
फायदे
ह्यूमन मिल्क आपकी गट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके अंदर लैक्टोज नाम का कार्बोहाइड्रेट होता है, जो गट हेल्थ के अनहेल्दी बैक्टीरिया को मारता है। इससे कैल्शियम का अवशोषण बढ़ता है और हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसके अलावा यह नवजात शिशु के नवर्स सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाता है। आंखे तेज करता है और बच्चे के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
