Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
World No Tobacco Day: 15 की उम्र से यह एक्टर करने लगा स्मोंकिंग, ऐसे छुड़ाई लत
How to Quit Smoking : हर साल 31 मई को 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' मनाया है ताकि लोगों को धूम्रपान और तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जगरुक किया जा सकें। तंबाकू का अधिक मात्रा में सेवन करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है। तंबाकू के सेवन से कई बीमारियां हो सकती है, ये जानने के बाद भी कई लोग स्मोकिंग के लती बन जाते है।
आम लोगों के अलावा कई सेलेब्स भी स्मोक करते हैइन्ही में से एक नाम है अभिनेता पूरब कोहली का। विश्व तंबाकू दिवस के मौके पर पूरब कोहली ने बताया कैसे वो सिगरेट के गिरफ्त में आए और कैसे इस आदत को छुड़ाने में सालों लग गए।

15-16 साल की उम्र में शुरू की स्मोकिंग
मैं लगभग 15-16 साल का रहा होगा, हम सब जानते हैं कि धूम्रपान बुरी चीज है और हमने इसे लेकर कुछ भयानक कहानियां भी सुन रखी है। इसलिए हमें पता था कि हम कुछ ऐसा कर रहे हैं जो अच्छा नहीं है। उस समय धूम्रपान मर्दाना चीज़ के रूप में आकर्षक लगता था। लेकिन, मैंने इसे सिर्फ अच्छा महसूस करने के लिए शुरू किया।
सिगरेट से पीछा छोड़ना था मुश्किल!
पूरब ने कई सालों तक सिगरेट पीने के बाद जब इसे छोड़ने की कोशिश कि तो यह उनके लिए आसान नहीं था। हिन्दुस्तान टाइम्स को पूरब ने दिए इंटरव्यू में उन्होंने तंबाकू के अपने अनुभव और बुरी आदत के बारे में बताया खुलकर बात करते हुए बताया।
ऐसी छुड़ाई लत
एक्टर ने कहा, "एक सुबह मैं उठा और खुद से निर्णय लिया कि मुझे रुकना होगा। धूम्रपान बंद करना होगा। 'मैंने खुद से कहा, 10-12 साल तक धूम्रपान किया है, क्या मैं अब एक साल तक बिना स्मोकिंग नही रह सकता है? मैंने तारीख भी लिख ली थी, जब मैंने खुद को सेल्फ मोटिवेटेड किया। मैं जब भी कोई फैसला लेता हूं, तो मैं उस पर कायम रहता हूं।'
इसके लिए मैं सिगरेट खरीदता और मैं उसे अपने हाथ में रखता था और कभी नहीं जलाता था। उसे बिना जलाए कश लगाता और धीरे-धीरे सिगरेट की प्रति मेरी चाह खत्म होने लगी। मैं जिन दुकानों से मैं इसे खरीदता था, जब भी मैं उन्हें क्रॉस करता था तो मुझे धूम्रपान करने का मन होता था। तब मुझे यह बात पता चली कि तंबाकू की लत कितनी बुरी लत है।"
उन्होंने आगे कहा, 'एक प्रोजेक्ट में काम करते हुए उन्होंने फिर से सिगरेट पीना शुरु किया। पूरब के मुताबिक इसके बाद 3-4 साल तक धूम्रपान नहीं किया, लेकिन एक भूमिका थी जिसके लिए मुझे सिगरेट पीनी पड़ी और फिर मैंने अपने अर्ली 30s में थोड़े समय के लिए फिर से धूम्रपान करना शुरू कर दिया. मुझे पहले से ही पता था कि मैं एक बार रुक चुका हूं और वर्कआउट करते समय इससे कितना फर्क पड़ता है.'
ऐसे हमेशा के लिए छोड़ दी सिगरेट
कोहली बतात हैं, एक बार जब आप स्मोकिंग को छोड़ने के शुरुआती 6-7 महीने गुजार देते है, तो यह आपको बेहतर महसूस कराता है। आपको नींद सी आने लगती है आपका वजन बढ़ जाताहै। लेकिन बाद में मेरी स्किन बेहतर दिखने लगी थी और दिमाग पहले से शांत। मुझे अब इस बात की खुशी है कि अब मुझे स्मोकिंग लालसा नहीं होती है, मुझे धूम्रपान किए हुए 13-14 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
