Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
World Obesity Day 2024 : वजन बढ़ना मतलब नहीं होता है मोटापा, जानें दोनों में अंतर?
World Obesity Day 2024 : जब शरीर में वजन थोड़ा सा बढ़ता है तो अक्सर लोग लगता है कि वो मोटे हो रहे हैं। लेकिन आपको पता नहीं होगा कि वजन बढ़ना और मोटे होने दोनों ही स्थितियों में अंतर होता है।
लेकिन सवाल है कि मोटापा और ज्यादा वजन में कैसे अंतर पता करें? विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक हर 8 में से एक व्यक्ति ओबेसिटी से जूझ रहा है। आइए वर्ल्ड ओबेसिटी डे के मौके पर जानते है कि मोटापा और ज्यादा वजन में कैसे अंतर पता करें?

BMI के आधार पर तय करें
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आप मोटे हैं या नहीं तो इसके लिए सबसे आसान तरीका है BMI यानी बॉडी मास इंडेक्स से पता करना। WHO के मुताबिक अगर आपका BMI 19 से 24.9 के बीच है तो आप नॉर्मल रेंज में आते हैं। अगर BMI 25 से 29.9 के बीच है तो आप ओवर वेट हैं। लेकिन अगर आपका BMI 30 से ऊपर है तब आप मोटापे से ग्रस्त माने जाते हैं।
क्या हैं मोटापा?
मोटापा एक मेडिकल कंडीशन है। किसी व्यक्ति के शरीर और लंबाई के मुताबिक जरूरत से ज्यादा या अधिक वेट या फैट जमा होने लगता है तो यह उसकी सेहत को नुकसानदायक होता है। बॉडी का BMI जानने के लिए आप अपने वजन को किलो में मापकर अपनी लंबाई के स्क्वायर मीटर से भाग यानी डिवाइड कर दें। इससे आपको पता चल जाएगा कि आप मोटे हैं या ओवरवेट हैं।
ओबेसिटी के मुख्य वजह
- व्यायाम की कमी
- खराब डाइट
- नींद की कमी
- कोई बीमारी जिसकी वजह से अचानक से वजन बढ़ा हो
- परिवार के मोटापा या ज्यादा वजन होने का इतिहास

वेट मैटेंन करना क्यों है जरुरी?
बढ़ते वजन की वजह से शरीर को कई बीमारियां घेर सकती हैं। वजन मैंटेन रखने से ही डायबिटीज, दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर समेत कई समस्या काबू में रहती हैं।
हर साल मनाया जाता है ओबेसिटी डे
हर साल 4 मार्च को वर्ल्ड ओबेसिटी डे मनाकर लोगों को मोटापे से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरुक किया और इससे बचने के उपायों के बारे में बताया जाता है। मोटापे के बढ़ते मामलों को देख साल 2015 में विश्व मोटापा संघ (World Obesity Federation) ने इसे मनाना शुरु किया था।
बाद से हर साल 4 मार्च को यह दिवस मनाया जाने लगा। इस साल वर्ल्ड ओबेसिटी डे की थीम Let's talk about obesity रखा गया है। ताकि लोग इस मुद्दे पर खुलकर बात करें और मोटापे के प्रति जागरुक बने।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
