Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
World Obesity Day 2024 : बांझपन समेत यह 6 बीमारी दे सकता है बढ़ता मोटापा, कंट्रोल करने के लिए करें ये काम
World obesity day 2024 : मोटापे से बढ़ती समस्या और बीमारियों के प्रति लोगों को सचेत करने के मकसद से हर साल 4 मार्च को विश्व मोटापा दिवस मनाया जाता है। लोगों को अपना वजन संतुलित रखने और मोटापे से होने वाले खतरों के प्रति सावधान किया जाता किया जाता रहा है। डॉक्टरों का भी मानना है कि मोटापा कई बड़ी बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए हमें बढ़ते वजन को लेकर सर्तक होने की जरुरत है।
वर्ल्ड ओबेसिटी डे 2024 के मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि आपका बढ़ता वजन किन खतरनाक बीमारियों को न्यौता दे सकता है इसलिए समय रहते सर्तक हो जाइए।

क्या होता है ओबेसिटी?
WHO (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन) के मुताबिक 25 या उससे ज्यादा का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) वजन बढ़ने का संकेत करती है। 30 या उससे ज्यादा BMI वाले लोग मोटापे यानी ओबेसिटी के कैटेगरी में आते हैं।
हाइपरटेंशन की समस्या
मोटापा शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, जिससे ब्लड सप्लाई बाधित होने लगती है। जिससे ब्लड प्रेशर गड़बड़ा जाता है। सामान्य तौर पर ब्लड प्रेशर 80 से 120 MMHG होना चाहिए। मोटापा की वजह से ब्लड प्रेशर 160 से 180 तक पहुंच जाता है, जिससे हाइपरटेंशन की समस्या होती है।
मोटापा बढ़ाता है डायबिटीज
मोटे लोगों को मधुमेह होने की संभावना 6 गुना ज्यादा रहती है। डॉक्टरों का कहना है कि जिन लोगों का बीएमआई 32 या उससे ज्यादा रहता है, उनमें डायबिटीज का खतरा ज्यादा रहता है। उन लोगों में डायबिटीज होने की संभावना बहुत अधिक होती है। महिला और पुरुष दोनों ही इस रोग की चपेट में आ सकते हैं।
हार्ट अटैक आने का खतरा
मोटापे की वजह से शरीर में कई बदलाव आते हैं, शरीर में अंदरुनी बदलाव आने लगते हैं। मोटापे की वजह से ब्लड वेसेल्स में कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है। कोलेस्ट्रॉल के चलते पूरा ब्लड की सप्लाई बॉडी के अन्य आर्गन तक नहीं हो पाती है। ब्लड की सप्लाई ठीक से नहीं होने से ऑक्सीजन की कमी से हार्ट पर दबाव पड़ने लगता है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक आने का खतरा रहता है।
बढ़ जाते हैं मांसपेशियों वाले रोग
ओबेसिटी न सिर्फ वजन से जुड़ा हुआ है बल्कि ये हड्डियों की बीमारी भी बढ़ा सकता है। जैसे जैसे वजन बढ़ता है इसका असर घुटने पर पड़ता है। जोड़ों का दर्द, ऑस्टियोअर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस, सार्कोपैनिक जैसी समस्याएं मोटापा बढ़ने की वजह से होता है।
बांझपन की समस्या
ज्यादा मोटापे के चलते हार्मोन बाधित होते है। जिससे महिलाओं को गर्भधारण या प्रेग्नेंसी प्लान करने में समस्या आती है। जिसकी वजह से बांझपन की शिकायत होने लगती है, इसके अलावा थायराइड और पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम जैसी बीमारियां मोटापे की देन है।
कैंसर होने की प्रॉब्लम
आपको जानकर हैरानी होगी कि 13 तरह के कैंसर की जड़ मोटापे से जुड़ी हुई है। इनमें से खासकर महिलाओं में होने वाला स्तन कैंसर और बच्चेदानी में होने वाला एंडोमेट्रियल कैंसर के पीछे मोटापा एक बड़ी वजह है।
कैसे ओबेसिटी से बचे
- जंक फूड से बनाएं दूरी
- हेल्दी खानपान पर फोकस करें
- ऑयली फूड से परहेज
- खूब पानी पीएं
- एक्सरसाइज करें
- रोजाना वॉक पर जाएं
- अच्छी नींद लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications