Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
World Sleep Day 2023: बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद है जरूरी, जानिए कैसे

आज के समय लोग अपनी लाइफ में काफी बिजी रहने लगे हैं। ऐसे में दिन भर की थकान के बाद हर व्यक्ति को रात को सिर्फ एक ही चीज चाहिए वो है सुकुन की नींद। एक ऐसी नींद जिससे वो अपने दिन भर की थकान आसानी से उतार सकें। अगले दिन की शुरुआत दिमाग शांत करने के साथ करें। लेकिन इस भागती-दौड़ती जिंदगी में एक अच्छी नींद आना खुद एक सपने जैसा है। बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोग न सिर्फ फिजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करते हैं। जिसका सीधा असर हमारी नींद पर पड़ता है। आज इस आर्टिकल के लिए जानते हैं कि हेल्दी लाइफ के लिए अच्छी नींद कितनी जरूरी है।

1. फिजिकल हेल्थ रहता है दुरुस्त
नींद हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह आपके शरीर की मरम्मत और टिश्यू को दोबारा उत्पन्न करने में मदद करता है। साथ ही आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है, और मोटापा, डायबिटीज और दिल से जुड़ी समस्या जैसी पुरानी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मददगार है।

2. बेहतर मानसिक स्वास्थ्य
नींद आपके फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ को भी दुरुस्त रखने में मदद करती है। नींद आपकी फिलिग्स को कंट्रोल करते हुए, डिप्रेशन, तनाव जैसी मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

3. कॉन्सेंट्रेशन पावर होती है स्ट्रॉन्ग
अच्छी नींद सोने से आपकी याददाश्त तेज बनती है, एकाग्रता और निर्णय लेने के कौशल में भी सुधार होता है। यह आपके रचनात्मकता और प्रोडक्टिविटी को भी बढ़ाता है।

4. दुर्घटना का खतरा कम
नींद की कमी यानि नींद कम आने के कारण आप पूरा दिन थाके-थाके महसूस करते हैं। जिस कारण आपके निर्णय लेने की शक्ति कम हो जाती है और दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है।

5. बेहतर वजन प्रबंधन
नींद की कमी भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन के स्तर को बाधित करती है, जिसके कारण आपको ज्यादा भूख लगने लगती है और वजन भी बढ़ने लगता है। ऐसे में पर्याप्त नींद लेने से आपकी भूख कंट्रोल में रहती है और वजन भी नहीं बढ़ता है।

6. स्किन हेल्थ के लिए भी बेहतर
नींद पूरी न होने से इसका असर आपकी स्किन पर भी दिखने लगता है। अच्छी नींद आपकी डैमेज स्किन को ठीक करने और दोबारा रिपेयर करने में मदद करती है। अच्छी नींद लेने से आपकी स्किन ग्लो भी करती है।

7. इम्यून सिस्टम अच्छे से करता है काम
नींद आपके शरीर को साइटोकिन्स, प्रोटीन का उत्पादन करने में मदद करती है जो संक्रमण, सूजन और तनाव से लड़ने में मदद करती है। नींद की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, जिस कारण बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
