Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
World Sleep Day : आप जानते हैं एक इंसान सोने में एक तिहाई जिंदगी खर्च कर देता है? नींद से जुड़े फैक्ट जानें
World Sleep Day 2024 : पर्याप्त नींद हमारे शरीर का आधार है। एक्सपर्ट के मुताबिक व्यक्ति को कम से कम 8 घंटा जरूर सोना चाहिए। देर रात सोशल मीडिया में रील्स और शॉर्ट स्क्रॉल करते रहना और लेट नाइट वर्किंग की वजह से लोगों का स्लीप पैटर्न बिगड़ चुका हैं। देर तक जगने और कम नींद की वजह से लोग कई सारी बीमारियों का शिकार बनते जा रहे हैं।
लोगों को अच्छी नींद के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल मार्च के तीसरे शुक्रवार को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है। इस साल वर्ल्ड स्लीप डे 15 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं इससे जुड़ा इतिहास और नींद के फायदों के बारे में-

वर्ल्ड स्लीप डे का इतिहास (World Sleep Day History in Hindi)
नींद का महत्व समझाने और इससे जुड़ी समस्याओं से बचाने के लिए वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी ने पहली बार साल 2008 में स्लीप डे की शुरुआत की थी। अब हर साल मार्च के तीसरे शुक्रवार को वर्ल्ड स्लीप डे के रुप में मनाया जाता है। इस साल वर्ल्ड स्लीप डे 15 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।
वर्ल्ड स्लीप डे महत्व (World Sleep Day Importance in Hindi)
नींद की कमी के कारण लोगों को कई सारी बीमारियां भी हो रही है। इसलिए लोगों को नींद के प्रति जागरूक करने के लिए वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है।
वर्ल्ड स्लीप डे थीम (World Sleep Day Theme)
इस साल वर्ल्ड स्लीप डे की थीम 'वैश्विक स्वास्थ्य के लिए नींद की समानता' 'Sleep Equity for Global Health' है। इसमें लोगों को नींद की कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरुक करने का लक्ष्य है।
वर्ल्ड स्लीप डे कोट्स (World Sleep Day Quotes In Hindi )
1. नींद ही बेस्ट मेडिटेशन है।
2 नींद सेहत के लिए ज़रूरी है।
3. अच्छी नींद का पालन करने से मनुष्य स्वस्थ, धनवान और बुद्धिमान बनता है। Cheers to World Sleep Day!
4. जब आप पर्याप्त नींद लेते हैं तो आपका शरीर, दिमाग और आत्मा बेहतर ढंग से काम करते हैं। Happy World Sleep Day!
5. डॉक्टर का भी कहना है, "एक अच्छी हंसी और लंबी नींद सबसे अच्छा इलाज है।" Happy World Sleep Day!
6. एक शांतिपूर्ण, आरामदायक रात की नींद से बेहतर भला जीवन में क्या हो सकता है? Happy World Sleep Day!
7. सुबह 3 से 4 बजे के बीच इंसान का शरीर सबसे कमज़ोर होता है, यही कारण है कि ज़्यादातर लोगों की नींद में मृत्यु इसी समय होती है।
8. इसी तरह नींद में छींकना असंभव है।
9. इंसान बिना खाए 2 महीने तक जिंदा रह सकता है, लेकिन बिना सोये केवल 11 दिन तक ही जिंदा रह सकता है।
वर्ल्ड स्लीप डे फैक्ट्स (World Sleep Day interestingFacts In Hindi )
- एक इंसान अपनी पूरी जिंदगी के एक तिहाई हिस्सा सोने में गुजार देता है।
- जिराफ केवल दिन में 1.9 घंटे की नींद लेता है।
- घोड़ा एक मात्र ऐसा प्राणी हैं जो खड़े-खड़े सोता है।
- अक्टूबर 2017 में केंटकी के विट शॉ ने 11 दिनों तक सोकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
- एक रिसर्च के मुताबिक करीब 15 फीसदी लोग नींद (Sleep walking) में चलते हैं और 5 फीसदी लोगों को नींद में बोलने की बीमारी होती है।
- एक रिसर्च के मुताबिक दुनिया में 11 फीसदी लोग ब्लैक एंड व्हाइट सपने देखते हैं।
- वेटलॉस के लिए एक अच्छी नींद बहुत जरुरी है। सोने से आपकी 45 फीसदी भूख में कमी आती है और वेटलॉस में कंट्रोल होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
