Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Worst Foods For Stress: आपके स्ट्रेस लेवल को दोगुना कर सकते हैं ये फूड्स, एक्सपर्ट से जानिए कारण
किसी चीज को लेकर हद से ज्यादा तनाव लेना आपके सेहत पर नकारात्मक तरीके से प्रभाव छोड़ सकता है। ऐसे में हमारे खान-पान पर भी इसका गहरा असर पड़ता है। तनाव में हम क्या खा रहे हैं, क्या पी रहे हैं, ये चीजें भी तनाव बढ़ाने में योगदान देता है।

टेंशन और डिप्रेशन के समय खाने की पसंद में बदलाव आ सकता है। जब हम तनाव में होते हैं तो स्वाभाविक रूप से फेट और चीनी से भरपूर खाद्य पदार्थों खाना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसे खाद्य पदार्थ आपके तनाव को बढ़ा सकते हैं। न्यूट्रीनिस्ट लवनीत बत्र ने स्ट्रेस के लिए खराब फूड्स के बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तो आइए जानते हैं स्ट्रेस में आपको कौन-से फूड्स खाने अवॉइड करने चाहिए।
ये फूड्स आपके स्ट्रेस को कर सकते हैं ट्रिगर
1. मीठा
चीनी आपके स्ट्रेस और एंग्जायटी को बढ़ाने का काम करता है। केक, पेस्ट्री जैसे खाद्य पदार्थ आपके ब्लड शुगर को लेवल को बढ़ाते हैं। जिस कारण आपकी एनर्जी अप डाउन होती रहती है। ऐसे में जब आपका ब्लड शुगर क्रैश हो जाता है, तो आपका मूड खराब हो जाता है और स्ट्रेस का लेवल बढ़ सकता है।
2. आर्टिफिशियल स्वीटनर
आर्टिफिशियल स्वीटनर का अक्सर चीनी के विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है। लेकिन कई अध्ययनों से संकेत मिलता है कि NNS का उपयोग भी हमारे शरीर में सूजन और तनाव को बढ़ाने का काम करता है। आर्टिफिशियल स्वीटनर पेट में सूजन, ऑक्सीडेटिव तनाव को बढ़ाता है।
3. कैफीन
तनाव में कैफीन का सेवन भी आपके स्ट्रेस लेवल को बढ़ाने का काम करता है। अत्यधिक कैफीन आपके शरीर में तंत्रिका तंत्र को बढ़ाता है, कैफीन ब्लड प्रेशर और हृदय गति में वृद्धि का कारण भी बन सकता है जो टेंशन बढ़ाने का कारण बनता है।
4. कार्ब्स
कार्ब्स सूजन को बढ़ाते हैं और शरीर को जरूरत से ज्यादा चीनी से भर देता हैं, जिसके कारण तनाव और मूड स्विंग की समस्या बढ़ जाती है।
5. फ्राइड फूड्स
तले हुए खाने में ट्रांस फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ट्रांस फैट आपके शरीर में सूजन का एक बड़ा कारण है। जब आपका शरीर सूजन की स्थिति से गुजरता है तो आपके तनाव का स्तर बढ़ जाता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
