Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
WWE सुपरस्टार बटिस्टा ने किया 22 किलो कम, जानिए कैसे किया इतना वजन कम?
Bautista's Weight Loss: आज के समय में मोटापा एक बड़ी समस्या हो चुकी है। हर दूसरा व्यक्ति अपने बढ़ते वजन से परेशान है। आए दिन किसी न किसी सेलेब का ट्रांसफॉर्मेशन सामने आता रहा है। मोटापा कम करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इस चुनौती को एक्स WWE सुपरस्टार बटिस्टा ने बेहतर ढंग से सामना कर हर किसी को अपने नए लुक से चौंका दिया।
अगर आप भी WWE के फैन रहे हैं, तो बटिस्टा का नाम तो जरुर सुना होगा। 55 साल के बटिस्टा ने करीब 22.7 वजन कम किया है। बता दें कि पहले उनका वजन करीब 130 किलो था, जो घटकर 108 किलो हो चुका है।

रेसलर बटिस्टा 55 साल के हैं। वो मार्वल बैनर तले बनी फिल्म "गैलेक्सी ऑफ गार्जियंस" में नजर आए थे। हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनका नया रूप देखकर फैंस हैरान रह गए, अब हर किसी के मन में यह ही सवाल है किआखिर बटिस्टा ने इतना वजन कैसे कम किया।
बढ़ाया था वजन, फिर घटाया
बटिस्टा ने बताया कि उन्होंने फिल्म "नॉक एट द केबिन" के लिए काफी वजन बढ़ाया था। उन्होंने बताया कि उस समय उनका वजन 130 किलो से अधिक था। बटिस्टा ने बताया कि मैं वजन कम करने के लिए काफी संघर्ष कर रहा था। इसलिए बुडापेस्ट में फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने साथ में ट्रेनर जेसन मैनली को साथ में ले गया। वजन कम करने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी।
बटिस्टा ने 22.7 किलो वजन किया कम
उन्होंने बताया कि मैने ट्रेनर के साथ मार्सल आर्ट की ट्रेनिंग जारी रखी। यह मेरे लिए काफी संघर्ष भरा दौर था। इस दौरान मैंने लगभग 22.67 किलो वजन कम किया।
वजन कम करने के लिए क्या करें?
वेटलॉस के लिए जरुरी है कि आप बैलेंस्ड डाइट का इस्तेमाल करें। इसके अलावा नियमित एक्सरसाइज करें। एक्सपर्ट या फिर डॉक्टर की सलाह पर डाइट प्लान फॉलो करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
