Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
फूड्स से जुड़ी इन बेतुकी बातों पर कहीं आप भी तो नहीं करते विश्वास, जानिए इनसे जुड़े फैक्ट

कोरोना काल के बाद से लोग अपनी सेहट और डाइट का ज्यादा ख्याल रखने लगे हैं। क्या खाना है, कब खाना है, कैसे खाना है, ऐसी बातों को लेकर सभी के मन में कोई न कोई सवाल रहता है। इन सवालों के जवाब ढूंढते ढूंढते लोग ऐसी बातों को मानने लगते हैं, जिसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं होता है। ऐसी बातें सिर्फ मिथ्य ही होती है। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको फूड्स से जुड़ी कुछ मिथ्य शेयर करने जा रहे हैं और उससे जुड़े फैक्ट भी आपको बताएंगे।
मिथ्य - 1. कॉफी आपके सेहत के लिए नुकसानदायक होती है !
फैक्ट - कुछ लोग अपनी डाइट में कॉफी शामिल करने से बचते हैं। जिसका कारण है कॉफी से सेहत को पहुंचने वाले नुकसान। लोगों को लगता है कि कॉफी उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। जिस कारण वो अपनी डाइट मे कॉफी को शामिल नहीं करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कॉफी में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन-बी, फोलेट, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके लीवर के कैंसर, अस्थमा और अल्जाइमर रोग से बचाने में मदद कर सकता है।
मिथ्य - 2. वजन कम करने के लिए एक वक्त का खाना छोड़ना जरूरी !
फैक्ट - आज के समय में मोटापे की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में लोग वजन कम करने के दौरान एक वक्त का खाना छोड़ देते हैं। क्योंकि लोगों का मानना है कि वजन कम करने के लिए एक समय का खाना स्किप करना जरूरी होता है। लेकिन ऐसा करने से आपका वजन कम होगा या नहीं पता नहीं लेकिन आपकी पाचन क्रिया कमजोर हो सकती है। जिसका सीधा असर आपके सेहत पर पड़ सकता है।
मिथ्य - 3. वेजिटेरियन डाइट होती है हेल्दी !
फैक्ट - भारत में ज्यादातर लोगों का मानना है कि वेजिटेरियन डाइट सबसे ज्यादा हेल्दी होती है। लेकिन ये बात एक हद तक सही है। वेजिटेरियन डाइट में प्रोटीन, आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन एक बैलेंस डाइट के लिए ये बिलकुल भी परफेक्ट नहीं है। वेजिटेरियन डाइट में विटामिन बी12 और विटामिन डी की कमी होती है। इसलिए हेल्दी रहने के लिए वेगन डाइट फॉलो करने के स्थान पर आप डेली प्रोडक्ट्स और अंडे को भी अपनी डाइट में शामिल करने की कोशिश करें।
मिथ्य - 4. चीनी खाने से हो सकते हैं डायबिटीज के शिकार !
फैक्ट - डायबिटीज की बीमारी को लेकर लोगों को लगता है कि ज्यादा चीनी या मीठी चीजे खाने के कारण ही डायबिटीज होती है। लेकिन ये बात बिल्कुल सही नहीं है। ज्यादा चीनी या मीठा खाना आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन ये डायबिटीज बीमारी का कारण नहीं बनता। लेकिन हां डायबिटीज पेशेंट के लिए चीनी खतरनाक हो सकती है।
मिथ्य - 5. सुबह का कभी न छोड़े !
फैक्ट - कई लोगों का मानना है कि सुबह का नाश्ता कभी छोड़ना नहीं चाहिए। इससे आपके स्वस्थ्य पर गलत असर पड़ सकता है। लेकिन ये बात पूरी तरह सही हीं है। अगर आपको सुबह नाश्ते के समय ज्यादा भूख नहीं लगी है तो आप अपना ब्रेकफास्ट स्किप भी कर सकते हैं। इससे आपके सेहत पर असर नहीं पड़ेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
