Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
यूट्यूबर ने 24 महीने में घटाया 114 kg वजन, कम किया लटका हुआ पेट, जानें कैसे किया ये कमाल
Weight loss Journey : यू ट्यूबर निकोकाडो एवोकाडो यूट्यूब का जाना माना चेहरा है। इस शख्स को खाने-पीने से जुड़ी अजीबोगरीब वीडियो बनाने के लिए जाना जाता है। यह अपने वीडियो में नूडल्स, पिज्जा, बर्गर और चिप्स जैसी कई इन्हीं अनहेल्दी चीजें खाते हुए नजर आता है। यही शायद वो वजह है कि ये शख्स इतना मोटा था। जी हां, लेकिन अब यह मोटा नहीं रहा।
अनहेल्दी खाने वाले इस यूट्यूबर ने अपने नए वीडियो में बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन दिखाकर लाखों फैन्स को चौंका दिया है। इस कंटेंट क्रिएटर ने 20 से 30 किलो नहीं बल्कि 114 किलो वजन कम कर गजब कर दिया है। यह कारनामा इसने महज दो साल में किया है। यूट्यूबर पिछले दो सालों पहले से रिकॉर्ड किए हुए वीडियोज पोस्ट कर रहा था और इस दौरान वो अपना वजन कम करने पर काम कर रहे थे।

2 साल में 114 किलो वजन कम करने के लिए हर हफ्ते 1.1 किलो कम करना जरूरी होता है। एकदम से वजन घटना भी गलत होता है।इतना वजन कम करने के लिए कैलोरी डेफिसिट की जरूरत होती है जिसका मतलब होता है कि आपके शरीर को अपने मौजूदा वज़न को बनाए रखने के लिए जितनी कैलोरी की ज़रूरत होती है, उससे कम कैलोरी का सेवन करना। ऐसा कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ जैसे फल, लीन प्रोटीन, सब्जियां और साबुत अनाज खाकर किया जा सकता है जो पौष्टिक भी होते हैं। आइए जानते हैं कि वजन कम करने के लिए सबसे कारगार तरीका क्या है?
एक्सरसाइज
एक्सरसाइज वजन घटाने का एक अहम हिस्सा है। वॉकिंग और रनिंग जैसे कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज़ और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को मिलाकर करने से कैलोरी बर्न करने, मसल्स बनाने और मेटाबॉलिज़्म को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।
पानी पिएं
दिन भर पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है और यह भूख को नियंत्रित करने और ज़्यादा खाने से रोकने में भी मदद कर सकता है। कभी-कभी, प्यास को भूख समझ लिया जाता है और इससे अनहेल्दी फ़ूड पर बेवजह की स्नैकिंग हो सकती है। भूख को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए भोजन से पहले पानी पीने की कोशिश करें।
प्रोटीन रिच फूड खाएं
प्रोटीन डाइट खाने से भूख कम लगती है और यह फूड क्रेविंग से बचाता है। इसके अलावा प्रोटीन फूड एक्सरसाइज के दौरान डेमेज मसल्स को रिपेयर भी करता है। प्रोटीन के लीन स्रोतों जैसे चिकन, मछली, अंडे, फलियां और टोफू जैसे प्लांट बेस्ड फूड्स का सेवन करें।
नींद अच्छी लें
नींद की कमी भी भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन में बाधा डालती है। अच्छी नींद हार्मोन को संतुलित करने, ऊर्जा के स्तर में सुधार करने और सेहत को सुधारने में मदद करती है। इसके अलावा स्ट्रेस मैनेज करें, मीठे पेय और प्रोसेस्ड फूड्स से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
