Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
AC Safety Tips : बारिश में एसी चलाते हुए न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है ये भारी नुकसान
AC Maintenance Tips for rainy season : देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है, जगह-जगह से झमाझम बारिश की खबरे सामने आ रही है। मानसून आने से गर्मी से तो राहत मिलती है। वहीं दूसरी और उमस काफी बढ़ जाती हैं, इससे बचने के लिए ज्यादातर लोग एयर कंडीशनर का यूज करते हैं।
लेकिन AC यूजर्स को बारिश में एसी चलाते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना भारी नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

टेम्परेचर रखें नॉर्मल
बारिश में मौसम ठंडा हो जाता है। ऐसे में बुखार और शरीर में दर्द होने जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में हमेशा एसी का टेम्परेचर नॉर्मल ही रखें। नॉर्मल टेम्परेचर 26 से 28 डिग्री पर एयर कंडीशनर चलाने पर भी कोई शारीरिक नुकसान नहीं होता है, साथ ही बिजली की बचत भी होती है।
तेज बारिश में न चलाएं एसी
अगर आपके यहां बारिश बहुत तेज हो रही है तो फिर आपको एसी कुछ देर के लिए बंद कर देना चाहिए। क्योंकि ऐसे में एसी के अंदर पानी जा सकता है। जिससे वायरिंग में दिक्कत आ सकती है और एसी खराब हो सकती है।
तेज आंधी और तूफान में भी दें ध्यान
अगर बारिश और तेज आंधी तूफान चल रहा है तो ऐसे में बार- AC ऑन और ऑफ न करें। इन दोनों मामलों में आप बिजली के करंट की चपेट में आ सकते हैं और अगर आपका एयर कंडीशनर बहुत पुराना हैं, तो बाारिश में सावधानी से इसका इस्तेमाल करें।
ड्राई मोड ऑन करें
अगर आप बारिश के मौसम में AC का उपयोग कर रहे हैंऔर आपके कमरे में ह्यूमिड भी ज्यादा है, तो ड्राई मोड का उपयोग कर सकते हैं और इससे बिजली की खपत भी कम होती है। इसके अलावा एलर्जी और अस्थमा वाले लोगों केलिए ड्राई मोड पर ही एसी लगाकर सोना चाहिए।
टेक्नीशियन को चैक करवाएं
आपको लगता है कि बरसात के मौसम में एसी में कोई परेशानी है तो ऐसे में बिना देर किए टेक्नीशियन को बुलाकर चेक जरूर करवाएं। वरना भारी नुकसान हो सकता है।
बारिश में AC यूज करने के जरूरी टिप्स
- नियमित रूप से AC के फिल्टर को साफ करें ताकि फिल्टर में गंदगी के वजह से धूल और बैक्टीरिया न जमा हो जाएं।
- AC की सर्विसिंग पर ध्यान दें, वरना AC की दिक्कत बढ़ सकती है।
- सीधे एसी की हवा में न सोएं।



Click it and Unblock the Notifications
