Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
DIY: बाजार से खरीदने की बजाय घर पर ही बनाएं ये क्लीनर, कांच की तरह चमकेगा टॉयलेट
जब बात टॉयलेट क्लीनिंग की होती है तो हम सभी मार्केट से अलग से टॉयलेट क्लीनर लेकर आते हैं और उसका इस्तेमाल है। यकीनन ये महंगे टॉयलेट क्लीनर आपके काफी काम आते हैं, लेकिन इन्हें खरीदने में ना केवल आपको अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ते हैं, बल्कि इसमें मौजूद केमिकल्स काफी हानिकारक हो सकते हैं।
ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप खुद घर ही टॉयलेट क्लीनर तैयार करें। इन्हें बनाना आसान होता है और ये मार्केट में मिलने वाले टॉयलेट क्लीनर की ही तरह इफेक्टिव होते हैं। इतना ही नहीं, इनकी मदद से टॉयलेट से आने वाली बैड स्मेल भी दूर होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर टॉयलेट क्लीनर बनाने के तरीके के बारे में बता रहे हैं-

बेकिंग सोडा और विनेगर से बनाएं टॉयलेट क्लीनर
अगर आप चाहते हैं कि आपका टॉयलेट एकदम चमकने लगे और उसकी बैड स्मेल भी दूर हो जाए तो ऐसे में आप बेकिंग सोडा और विनेगर की मदद से टॉयलेट क्लीनर तैयार करें।
आवश्यक सामग्री-
• आधा कप बेकिंग सोडा
• आधा कप व्हाइट विनेगर
• लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे
इस्तेमाल करने का तरीका-
• सबसे पहले बेकिंग सोडा को टॉयलेट बाउल में डालें।
• अब इसमें व्हाइट विनेगर डालें। आप देखेंगे कि झाग बनने लगे हैं।
• अब इसे लगभग 10-15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
• इसके बाद टॉयलेट बाउल को अच्छी तरह क्लीन करने के लिए टॉयलेट ब्रश से रगड़ें।
• अंत में फ्लश करें। आप देखेंगे कि टॉयलटे एकदम क्लीन हो गया है।
नींबू का रस और बोरेक्स से बनाएं क्लीनर
नींबू का रस गंदगी को दूर करने के साथ-साथ बैड स्मेल को भी खत्म करता है। इसलिए आप नींबू के रस और बोरेक्स से क्लीनर तैयार करें।
आवश्यक सामग्री-
• 1/2 कप बोरेक्स
• एक नींबू का रस
• एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें
इस्तेमाल करने का तरीका-
• सबसे पहले एक बाउल में बोरेक्स और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें।
• अब तैयार पेस्ट को टायॅलेट बाउल में डालें।
• इसे कम से कम 30 मिनट या रात भर के लिए ऐसे ही रहने दें।
• अब टॉयलेट बाउल को ब्रश से साफ़ करें और फ्लश करें।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड और डिश सोप क्लीनर
हाइड्रोजन पेरोक्साइड और डिश सोप क्लीनर को आपस में मिक्स करके भी एक टॉयलेट क्लीनर तैयार किया जा सकता है।
आवश्यक सामग्री-
• 1/2 कप हाइड्रोजन पेरोक्साइड
• 1/2 कप लिक्विड डिश सोप
• एसेंशियल ऑयल की 10-15 बूंदें
टॉयलेट क्लीनर बनाने का तरीका-
• सबसे पहले एक बाउल में हाइड्रोजन पेरोक्साइड, लिक्विड डिश सोप और एसेंशियल ऑयल मिलाएं।
• अब तैयार मिश्रण को टॉयलेट बाउल में डालें।
• इसे करीबन 15-20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
• अब टॉयलेट ब्रश की मदद से इसे साफ़ करें और फ्लश करें।
विनेगर और एप्सम सॉल्ट से बनाएं क्लीनर
अगर आपके पास अतिरिक्त समय है तो ऐसे में आप विनेगर और एप्सम सॉल्ट की मदद से भी टॉयलेट क्लीनर बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
• 1 कप व्हाइट विनेगर
• 1/2 कप एप्सम नमक
क्लीनर बनाने का तरीका-
• सबसे पहले एक बाउल में व्हाइट विनेगर और एप्सम सॉल्ट मिलाएं।
• अब तैयार पेस्ट को टॉयलेट बाउल में डालें और इसे रात भर के लिए छोड़ दें।
• अगली सुबह टॉयलेट बाउल को टॉयलेट ब्रश से साफ़ करें और फिर फ्लश कर दें।
कैस्टाइल सोप और टी ट्री ऑयल क्लीनर
टॉयलेट बाउल को क्लीन करने के लिए आप कैस्टाइल सोप और टी ट्री ऑयल की मदद ले सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
• 1/4 कप लिक्विड कैस्टाइल सोप
• 1 कप पानी
• 8-10 बूंदें टी ट्री एसेंशियल ऑयल
टॉयलेट क्लीनर बनाने का तरीका-
• सबसे पहले एक बोतल में कैस्टाइल सोप, पानी और टी ट्री ऑयल डालकर मिलाएं।
• अब आप इस मिश्रण को टॉयलेट बाउल में डालें।
• अब इसे टॉयलेट ब्रश की मदद से रगड़ें और फिर फ्लश कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
