Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अगर सजाना हो घर में सेंटर टेबल तो...

सेंटर टेबल सजाने के टिप्स
1. अपने घर के ड्राइंगरूम की सजावट और थीम को ध्यान में रखते हुए सेंटर टेबल को सजाना चाहिए। जब भी कोई त्योहार पड़े तब ही टेबल का लुक बदलें वरना सिंपल तरह से सजाया हुआ सेंटर टेबल ही सही लगता है।
2. खूबसूरत फूल, बोंसाई, मोमबत्तियां, मूर्तियां और क्रिस्टल आदि आपकी टेबल का रुप रंग दोनों ही निखार सकती हैं। इनका प्रयोग जरुर करना चाहिए।
3. अगर आप सेंटर टेबल को सजाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर सकतीं तो उसपर फूलों के पत्तों से भरा हुआ एक बड़ा सा कटोरा पानी डाल कर रख दें। साथ ही बीच में तैरती हुई मोमबत्तियां डालना न भूलें।
4 सेंटर टेबल केवल देखने भर के लिए ही नहीं होता पर आप चाहें तो उसको महका भी सकती हैं। आप केवल खूब सारी सुगंधित मोमबत्तियों को एक साथ बांध कर रख दें और जब शाम हो तो उन्हें जला दें। आपका कमरा महक उठेगा।
5. आप चाहें तो सेंटर में कोई भी शो पीस या फिर केंडर स्टैंड सजा सकती हैं। इससे टेबल थोडी भरी हुई दिखेगी।
6. आप चाहें तो अपने मेहमानों के लिए टेबल के अंदर स्टैंड पर कुछ नई मैगजीन, किताब या फिर समाचार पत्र भी रख सकती हैं।
7. कास्य यानी के ब्रांज के बने शो पीस को भी आप अपनी सेंटर टेबल पर रख सकती हैं, यह देखने में स्टाइलिश तो लगेगें ही साथ में परंपरागत लुक का एहसास भी करवाएगें।
8. कई लोग अपनी टेबल को सजाने के लिए उसे खूब सारी चीजों से भर देते हैं, जो कि उन्हें बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अपनी टेबल को साफ सुथरा और सिंपल ही रखना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
