Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
गर्मियों में बालकनी को सजाएं जन्नत जैसा
घर में एक बालकनी का होना बहुत महत्व रखता है। जब कभी घर में लाइट कट जाए या फिर ताजा बनाया गया अंचार धूप में रखना हो, तो बालकनी ही सबसे ज्यादा काम आती है। कहा जाए तो सुबह की कॉफी और शाम के वक्त की चाय आपकी यहीं होती है। तो क्यों नहीं आप अपने घर की बालकनी को एक खूबसूरत से जन्नत में तबदील कर देतीं। जब कभी भी आपको फ्री टाइम मिल जाए तो उस टाइम को थोड़ा सा बालकनी को सजाने के लिए दे दें। यहां पर कुछ टिप्स दिए हुए हैं, जिनकी मदद से आप अपनी बालकनी को जन्नत जैसा बना सकती हैं।

ऐसे सजाएं अपनी बालकनी
1. बेंत का पर्दा- ऐसे पर्दे जो बेंत या अन्य मोटे फैबरिक दा्रा बनाएं जाते हैं, अगर उन्हें लगाया जाए तो हवा आर-पार होती रहेगी। इससे न तो वहां पर ज्यादा तेज धूप आएगी और रौशनी होगी वह अलग से। दोपहर में आप वहां पर कुछ समय किताब पढ़ने में बिता सकती हैं और शाम को उन्ही पर्दों को फोल्ड कर के टांग दें।
2. डार्क ग्लास- अगर आप अपनी रेलिंग को कवर कर सकती हैं तो उन्हें डार्क ग्लास से कवर करवा दीजिये। इससे गर्मी में तेज धूप से बचा जा सकता है और साथ में अगर घर में छोटे बच्चे भी होंगे तो उनकी भी सेफ्टी बनी रहेगी।
3. बेंत की कुर्सियां- आपको नहीं पता की आपकी बालकनी केवल कपड़ो को सुखाने के अलावा भी आपके बैठने के भी काम आ सकती है। बेंत के बने स्टूल और कुर्सियां आज कल हर बालकनी की शोभा बढ़ा रहे हैं। आप भी अपनी बालकनी में बेंत की कुछ कुर्सियां ला कर रख लीजिये जिससे शाम को वहां पर ताजी हवा खा सकें।
4. हरा-भरा बनाएं- आप हरियाली और ठंडे वातावर के बीच के विज्ञान के बारे में तो सुना ही होगा। पौधे सच मुच किसी भी गरम वातावरण को ठंडा करने की शक्ति रखते हैं। इसलिए आपकी बालकनी में जितनी भी जगह हो, उसे पौधों को लगाने में इस्तमाल कर डालिये।
5. पानी का झरना- यह मुमकिन नहीं है कि आप बालकनी में पानी का सचमुच झरना नहीं ला सकती पर तो क्या हुआ। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले इलेक्ट्रानिक पानी के झरनों को वहीं कहीं पर किनारे खड़ा कर सकती हैं। साथ ही उसमें कुछ पानी वाले फूल और पत्थर डाल सकती हैं। पनी से गर्मी दूर भाग जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
