Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
नाइट बल्ब से झलकाएं अपनी क्रियेटिविटी
हो सकता है कि आप नाइट बल्ब को केवल रात में सोते समय अपने कमरे को रौशन करने के लिये ही इस्तमाल करते होंगे। लेकिन इन नाइट बल्बों के कई अन्य उपयोग भी हैं, जो शायद आप नहीं जानते होंगे। आप चाहें तो इन नाइट बल्बों के साथ थोड़ा क्रियेटिविटी दिखा कर सबकी तारीफें बटोर सकते हैं। अगर जानना है कैसे, तो आइये पढ़ते हैं कुछ ट्रिक्स-

1. सफेद नाइट बल्ब- घर में पड़े 14-15 सफेद बल्ब को छोटे से बॉल या फिर सितारे की तरह शेप दे दीजिये। इसके लिये अपने इलेक्ट्रीशियन की मदद मांगे। वह सारे बल्बों को इकठ्ठा कर के जोड़ देगा। जब यह तैयार हो जाए तब इन बल्बों के सितारे को अपनी बालकनी या फिर ड्राइंग रूम में सबसे ऊपर लगाएं। जब यह जलेगा तो सच-मुच बहुत खूबसूरत लगेगा।
2. काला नाइट बल्ब- अगर आप अपने घर पर थोड़ा डरावना माहौल बनाना या फिर हैलोवीन पार्टी करने वाली हों, तो बस इन काले बल्बो से कमरा रौशन कर दें। काले रंग वाली लाइट से अल्ट्रावॉइलेट किरणे पैदा होती हैं, जिन्हें हमारी आंखे नहीं देख पाती। अगर आपके घर में फ्लोरेसेंट पोस्टर या शो पीस हैं, तो वह चमक उठेगे।
3. ब्लू नाइट बल्ब- किसी भी कमरे में नीले रंग की रौशनी बहुत ही सुंदर माहौल बनाती है। यह आपके बेड़ रूम के लिये सबसे उत्तम मानी जाती हैं। अगर आपके घर में ही बार है तो उसके काउंटर पर नीली बत्ती लगा दें। इसके अलावा अगर घर पर पार्टी है तो भी आप नीली बत्ती से पब जैसा माहौल बना सकते हैं।
4. लाल नाइट बल्ब- अगर आपको फोटो खींचने का शौक है, तो आप अपने घर पर फोटो स्टूडियो खोल सकते हैं। लाल रंग की रौशनी में फोटो डेवलप की जाती है।



Click it and Unblock the Notifications