Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सीप से सजाइये अपना घर
सीप बहुत ही सुंदर लगती है। एक बार जब आप अपने कदम बीच पर रखती हैं, तो आपके हाथ अपने आप ही सीप को उठाने के लिये बढ जाते हैं। पर क्या आपने कभी इससे अपने घर को सजाने की सोची है? ऐसे ना जाने कितने ही तरीके हैं जिनसे आप सीप से अपने ड्राइंगरूम और बालकनी को सजा सकती हैं। यहां पर आज हम आपको सीप से अपने घर को सजाने की बिल्कुल ही सरल विधि बताएंगे।
ऐसे सजाइये घर को
1. अगर आपके ड्राइंगरूम में एक्वेरियम है तो आप उसमें रगं-बिरंगी सीप डाल कर सजा सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि एक्वेरियम के साइज को ध्यान में रख कर ही उसमें सीप भरे।

2. ड्राइंगरूम की सेंटर टेबल पर एक कांच का बाउल रखिये। उसके बाद उसमें नीचे की ओर सीप रख दीजिये और ऊपर से पानी भर कर तैरने वाली कैंडल्स तैरा दीजिये। अगर आप मोमबत्तियां नहीं रखना चाहती हैं तो बाउल में सीप और रंग-बिरंगे पत्थर रख दीजिये।
3. सीप से तैयार पर्दे देखने में बहुत ही कूल लगते हैं। जो लोग समुंद्र के किनारे रहते हैं वे सीप से ही अपने घर पर सजाते हैं। सीप का पर्दा तैयार करने के लिये इसे सफेद धागे से बांध कर कर पर्दे की तरह लटकाएं और बेडरूम तथा ड्राइंगरूम के बीच में अंतर करें।
4. अपने बगीचे में भी आप सीप का प्रयोग कर सकती हैं। पौधों के गमलों में छोटे-छोटे सीप रख दीजिये। इस तरह से आपका बगीचा सुंदर दिखेगा।
5. शीशों को भी आप सीपियों से सजा सकती हैं। बस आपको करना यह है कि एक ही रंग की सीप ले लीजिये और उन्हें बीच से काट लीजिये। उसके बाद उन्हें शीशे के चारों ओर बार्डर पर लगा दीजिये।
6. कई लोग सीप की अलग-अलग चीजो़ को बना कर अपना कारोबार और रोजी रोटी चलाते हैं। वे लोग सीप से हाथी, घोडा़ और तमाम सजावट की चीजे़ बनाते हैं। आप भी चाहें तो ऐसा कर के अपने घर को एक नया लुक दे सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
