Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
कूड़े-कबाड़े से बनाइये सुंदर चीज़े
घर अगर सुंदर सजा-धजा हो, तो हर आने जाने वाले का मन खुश हो जाता है। लेकिन अगर आप मंहगे सामानों से अपने घर को सजाती हैं तो बेकार के पैसे खर्च करना बंद कर दें। क्योंकि हमारे घर पर ही इतने कबाड़ होते हैं कि हम उन्हें फेंकने की बजाए घर की साज-सज्जा के लिये प्रयोग कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि घर में पड़े कबाड़ से सुंदर चीजे कैसे बना सकते हैं।

ऐसे बनाएं सुंदर चीज़े-
1. प्लास्टिक बैक- क्या आपको पता है कि प्लास्टिक की पन्नियों से आप डोर मैट बना सकती हैं। डोर मैट बनाने के लिये घर में पड़ी अलग-अलग रंगों की पन्नियों को लेकर प्लेट बना कर गोल-गोल घुमा कर एक दूसरे से बांध दें। जितनी ज्यादा पन्नियां रहेंगी आपका डोर मैट उतना ही बड़ा बनेगा। इसको चाहें तो पेन्ट या सितारों से सजा भी सकते हैं।
2. बोतल और बिन- प्लास्टिक या मेटल बिन को सजावट के लिये बड़ी क्रियेटवली से प्रयोग किया जा सकता है। सजावट के लिये इस पर फैबरिक मटीरियल और फैबरिक पेंटिंग का इस्तमाल करें। इसी तरह से खाली बोतलें, घर पर शोपीस और सेंटरपीस का कार्य कर सकती हैं। इन बोतलों में ताजे फूल रख कर इसे फूल दान के रूप में प्रयोग करें।
3. मिट्टी के बर्तन- चाय पीने वाली कुल्लहड को आप कैंडल स्टैंड या पेन स्टैंड के रूप में इस्तमाल कर सकती हैं। इसको सफेद रंग से पूरा कलर कीजिये जिससे इस पर कोई भी दूसरा रंग अच्छा लग सके। इस पर अपने मन-पसंद की डिजाइन बनाइये और कैंडल स्टैंड के रूप में इस्तमाल कीजिये।
4. थर्माकोल प्लेट- थर्माकोल का इस्तमाल आप सुंदर वॉल हैंगिंग के रूप में कर सकती हैं। आपको केवल दो थर्माकोल प्लेट, रिबन, फैबरकि कलर, पेंट ब्रश, शीशे, बीड्स आदि की जरुरत होगी। अब वॉल हैंगिंग को बनाने के लिये दो प्लेटें लें और उसमें से एक प्लेट को बीच से भाग दें। अब जो दूसरी सही प्लेट है उसे उल्टा कर के उसमें पहले वाली काटी गई प्लेट के एक भाग को चिपका दें। फिर उसमें टांगने के लिये धागा लगाएं। अब आप प्लेट को अपने मन से किसी भी डिजाइन में रंग कर के सजा सकती हैं। इस पर शीशे और सितारे लगाएं।
5. कॉफी कप- अगर आप अपनी कॉफी कप से बोर हो चुकी हों, तो उसे फेंकने की जरुरत नहीं है। इस कप को आप सजा कर अपने बच्चे के लिये पेन स्टैंड बना सकती हैं। इस पर शीशे या स्टीकर लगाएं और बच्चे की डेस्क पर रख दें।



Click it and Unblock the Notifications
