Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
वाइन/शैंपेन की बोतलों से सजावट
वाइन की लंबी और चौडी़ बोतले हमेशा से ही आकर्षण का केन्द्र रही हैं। कुछ लोग इन बोतलों को फेकने की बजाए अपने फ्रिज में पानी भर कर रखने के लिये उपयोग करते हैं, क्योंकि यह देखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं। वहीं पर कई लोग ऐसे हैं जो वाइन की बोतल पर नेट का कपडा़ बांध कर उसे शोपीस बना लेते हैं।
ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप वाइन की बोतलों को घर में सजाने के काम में प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिये बस आपको केवल क्रीयेटिव आइडिया की जरुरत है और कछ नहीं। यह बहुत ही सरल और सस्ता सा काम है जिसे अधिकतर घरों में महिलाएं करना पसंद करती हैं। यदि आपका भी शौक खराब बोतलों से अच्छी अच्छी चीजे़ बनाना है तो देखिये यहां पर दिये गए टिप्स।
वाइन बोतलों का ऐसे करें उपयोग :-

सेंटरपीस
सुंदर वाइन की बोतल को आप बडी़ ही बाखूबी के साथ एक सेंटरपीस की तरह से यूज़ कर सकती हैं। इसे ग्रीन चार्ट पेपर, सितारों और स्टोन से सजाइये।

लालटेन
रूम में हल्की लाइट के लिये बोतल को लालटेन के रूप में प्रयोग करें। इसके निचले छोर को काट लें और उससे एक मजबूत स्टील का तार बांध दें। यदि आप इसे लटका नहीं सकते तो इसे केवल जलती हुई मोमबत्ती को ढंकने के लिये यूज़ करें।

पेंट किया फूलदान
वाइन की बोतल को अपने मन-पसंद डिजाइन में पेन्ट कीजिये। फूलदान पर यदि फूल बनाएं जाएं तो और भी अच्छा रहेगा।

सजाइये फ्लावर स्टैंड
सूखे फूलों को आप खाली बोतलों में सजा सकती हैं। बोतल में खूब सारे पत्थर भर दीजिये और फिर सूखे खडे़ फूल।

डायनिंग टेबल सेंटरपीस
डायनिंग टेबल पर काली रंग की वाइन बोतल रखिये। इस पर नेट का कपडा़ बांधिये और कुछ पंखुडियां चिपकाइये।

गिफ्ट में दे बोतल
आप चाहें तो किसी दोस्त को शैंपेन की सजी हुई बोतल दे सकती हैं। इसपर सुंदर रंग से पेन्ट करें या फिर रंग बिरंगा नेट का कपडा़ बांधे।



Click it and Unblock the Notifications
