Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
ऐसे महकाएं अपने घर को
कभी-कभी हमें नहीं लगता कि हमारा अपना घर कितना रूखा-सूखा और अजीब सा है, जहां कहीं कोई महक ही नहीं है। घर में घुसते ही मन तरोताजा होने के बजाय बोझिल सा महसूस करता है। आमतौर पर हम इस बात पर ध्यान नहीं देते लेकिन थोड़ी सी कोशिश करें हम अपने घर को महका सकते हैं। इससे आप तो अच्छा महसूस करेंगे ही साथ में आपके घर पर आने वाले महमान भी अच्छा महसूस करेंगे। आइये जानते हैं घर को किस तरह खुशबूदार बनाया जा सकता है।

ऐसे महकाएं अपने घर को
1. घर भी महकेगा और मच्छर भी भागेंगे- अपने घर की कुछ चुनिंदा जगहों पर ऑयल स्प्रे करें। यह ऑयल स्प्रे कई सारे फ्लेवर में मिलते हैं, जैसे लेमन, आरेंज, स्ट्रॉबेरी आदि। इनसे एक और फायदा यह होता है कि घर पर मच्छर नहीं आते।
2. सुगंधित मोमबत्तियां रखेंगी फ्रेश- घर को महकाने और फ्रेश रखने का यह सबसे सरल उपाय है। अलग-अलग फ्लेवर की मोमबत्तियां जैसे, लेमन, आरेंज, कीवी, स्ट्रॉबेरी, लेवेंडर आदि को लाकर जलाएं। रौशनी के साथ-साथ ये घर को भी महकाएंगी और आपके घर को एक अलग सा लुक देंगी।
3. फूल लगाएं- आप अपने घर ड्राइंग रूम या डायनिंग टेबल के बीच में चमेली, लीली, मोगरा या अच्छी सुगंध वाले फूल लगाएं। घर के चारों ओर सुगंधित फूलों की लता लगवाएं। इससे आपके घर को एक अलग सा लुक मिलेगा। इसके अलावा बगीचे में लगे फूलों को कुद दिनों में चेंज करते रहें।
4. खुश कर देंगी हर्ब्स- आप घर में नीलगिरी, रोजमेरी, दाल-चीनी जैसी बर्ब्स का प्रयोग करें। आप चाहें तो इन्हें तरह या ठोस रुप में भी ला कर प्रयोग कर सकते हैं। हब्र्स का प्रयोग स्पा के लिये भी होता है। इसके उपयोग से आपका मन भी हमेशा खुश रहेगा।
5. वनीला छिड़काव के क्या कहने- आप गर्मी में घर पर वनीला एसेंस का भी इस्तमाल कर सकते हैं। इसका पूरा घर में छिड़काव करने से एक तो हल्की-हल्की सुगंधित महक घर में फैलेगी, दूसरे आपके यहां आने वाले मेहमानों को भी यह महक आकर्षित करेगी।
6. कुछ यूं करें- ब्रेड को ओवन में बेक करें, इससे घर महकता रहेगा। खड़ी दाल-चीनी को संतरे के छिलके के साथ हल्का भूनें, फिर देखियेगा आपके घर में भीनी-भीनी खुशबू फैल जाएगी। इसके अलावा अपनी पसंद की खुशबू की अगरबत्ति जलाएं। अपना मनपसंद परफ्यूम या रूम फ्रेशनर छिड़कें।



Click it and Unblock the Notifications