Latest Updates
-
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
बाथरूम के लिये फेंग शुई टिप्स
जीवन में सुख और शान्ति का नाम सुनते ही चेहरे पर स्माइल आ जाती है। आखिर कौन ऐसा होगा जिसे यह सब नहीं चाहिये होगा। फेंग शुई के हिसाब से पानी एक बहुत महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। इस वजह से अगर घर में देखा जाए तो पानी का मुख्य स्थान बाथरूम में होता है। इसलिये अगर आपको हर प्रकार की निगेटिव फीलिंग से मुक्ती चाहिये तो फेंग शुई के ये कुछ टिप्स अपनाइये।
1. शीशा- बाथरूम में शीशा उस जगह पर लगाएं जिस जगहं पर आपको उसे देखने पर एक पॉजिटिव एनर्जी मिल रही हो। शीशे में पानी दिखना बहुत जरुरी है, नहीं तो निगेटिव एनर्जी वास करेगी।

2. शेष तत्व- ठीक प्रकार से फेंग शुई का लाभ लेने के लिये बाथरूम में हवा, पानी और जमीन के तत्व का बैलेंस होना बहुत जरुरी है। ऐसा करना बहुत आसान है, अपने बाथरूम में एक फूल का गमला रख दें, जिससे आपको उस गमले की मिट्टी दिखती रहेगी।
3. फुहारा पॉजिटिव एनर्जी का भंडार- फुहारे से निकलता पानी आपको पॉजिटिव एनर्जी से भर देंगे। बाथरूम में फुहारा जगहे को सकारात्मक वाइब्स के साथ भर देगे।
4. रौशनी- दरवाजे और खिड़कियों से रौशनी को आने दें। जब भी आप बाथरूम में ना हों, इन्हें हमेशा खोल कर रखें। साथ ही अगर रात को आप इसमें मोमबत्तियां जला देंगी तो और भी अच्छा होगा।
5. क्रिस्टल बॉल रखें- घर को पूरी तरह से बैलेंस करने के लिये एक क्रिस्टल बॉल को रखें। जब कोई उपाय ना कर रहा हो तो क्रिस्टल बॉल सारे नकारात्मक प्रभावों को दूर कर देता है। इसे बाथरूम के बीच में रखें।
6. हमेशा साफाई रखें- अगर आप चाहती हैं कि फेंग शुई सही तरीके से कार्य करे तो बाथरूम को हमेशा साफ-सुथरा बनाएं रखें। बाथरूम में कभी गंदगी को इकठ्ठा ना होने दें। साबुनदानी को साफ रखें।



Click it and Unblock the Notifications
