Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
साधारण से शीशे को बनाइये सुंदर
शीशे को सुंदर सा सजा कर आप अपने घर को रौशन और आकर्षक बना सकती हैं। ऐसा करना सस्ता भी होता है और शीशा, एक शौ पीस का काम कर कमरे को नया लुक भी देता है। इसके अलावा ऐसे शीशे खाली दीवारों पर लग कर उनमें भी जान फूंक देते हैं। इसलिये अगर आपके घर पर भी कोई पुराना या साधारण शीशा पड़ा हुआ है, तो उसे हमारे दिये गए टिप्स द्रारा सुंदर सा लुक दे दीजिये। आइये जानते हैं कैसे-

ऐसे दें मिरर को नया लुक-
1. पेटिंग- शीशे के चारों ओर किसी मार्कर या स्टेन्सिल से बार्डर बना दीजिये। पर ध्यान रखियेगा क्योंकि पेंट वाले मार्कर से परमानेंट निशान बन जाते हैं, इसलिये कोई आसानी से बनने वाली ही डिजाइन बनाइयेगा। या तो ऐसा भी हो सकता है कि शीशे पर डॉड बना कर तब पेटिंग बनाई जाए।
2. फ्रेम लगाएं- किसी भी शीशे पर फ्रेम लगाना सबसे आसान कार्य है। बाजार से बने बनाएं मेटल या लकड़ी के फ्रेम ले आइये जो कि आपके रुम या घर की थीम से मिलता-जुलता हो। या फिर छोटे-छोटे शीशों को प्रयोग करें और किनारे लगाएं।
3. पर्दों का प्रयोग- शशे पर पर्दों मौसम के हिसाब से पर्दों का प्रयोग किया जा सकता है। जैसे अगर आपको शीशे का प्रयोग नहीं करना है तो उसे सुंदर से कर्टन रॉड के पीछे ढंक सकती हैं। चिकन के कपडे़ या फिर सिल्क के कपड़े का बना पर्दा अच्छा लुक देता है।
4. टाइल का प्रयोग- ऐसे कई प्रकार के मेटल और लकड़ी के बने हेडबोर्ड होते हैं जिसे मिरर इंड को कवर करने के लिये इस्तमाल होता है। अपनी क्रियेटविटी और सोंच की मदद से आप अपने शीशे को कई तरीको से नया लुक दे सकती हैं। अपनी पसंद, स्टाइल और टेस्ट के हिसाब से मिरर को सजा सकती हैं।
5. बीड्स- मिरर पर कुछ बीड्स की लडि़यों को झालर बना कर टांग दें। चाहें तो उसमें छोटे और रंग-बिरंगे शीशों का भी प्रयोग कर सकती हैं। सबसे पहले शीशे का नाप ले लें और फिर झालर तैयार करें।



Click it and Unblock the Notifications