Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ड्राइंग रूम में सोफे को किस तरफ रखें

टिप्स-
1.सबसे पहले यह सोंच ले कि आप अपने मेहमानों को ड्राइंगरुम के कौन से कोने पर बैठाना पंसद करेगीं। अगर आपका दरवाज़ा रुम के बीच में है तो अपने सोफों को या तो बीच में या फिर किनारे की ओर पर रखें।
2.सोफो को 'यू शेप' में रखना ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि इससे आपके महमानों को आराम से आने जाने में न ही कोई दिक्कत होगी और न ही उन्हें एक दूसरे से बात चीत करने में परेशानी आएगी।
3.सोफे को यू शेप में रखें और बीच में सेंट्रल टेबल के नीचे, कमरे की थीम से मिलता जुलता मैट या कार्पेट बिछाएं।
4.आने जाने या फिर बैठने में परेशानी ना हो इसलिए सेंट्रल टेबल को सोफे से 1 फीट की दूरी पर रखें। इससे कमरे की व्यवस्था अच्छी तरह से परिभाषित और विस्तृत दिखेगी।
5.सोफे के पीछे की खाली दीवार पर एक बड़ी सी पेटिंग टागें। अगर बड़ी पेटिंग नहीं है तो 3-4 छोटे फ्रेम वाली खूबसूरत पेटिंग भी टांग सकती हैं।
6.सोफे की सामने की दीवार पर आप चाहें तो टीवी से ढ़क सकती हैं। अगर एलसीडी स्क्रीन लगा सकती हैं तो उससे दीवार को ढ़क दें वरना टीवी स्टैंड रख सकती हैं। अपने टीवी स्टैंड की खाली जगहं को फोटो फ्रेम या फूलों के गुल्दस्ते से सजा सकती हैं।
7.अगर सोफे के आस पास की जगह खाली नज़र आ रही है तो उसके बगल में साइड टेबल या फिर लैंप या शोपीस को सजा सकती हैं। इससे आपके सोफों के आस पास की जगह ढ़क जाएगी और कमरा बहुत खूबसूरत भी लगेगा।
8.आप चाहें तो सोफे के पीछे वाली दीवार पर छोटे छोटे इंडोर प्लाट्स भी लगा सकती हैं, इससे कमरे में हरियाली दिखेगी और आंखों को सुकून भी मिलेगा। यही नहीं अपने कमरे में जानदार रौशनी के लिए आप कमरे के हिसाब से झूमर भी लगा सकती हैं। इससे कमरा बड़ा प्रतीत होगा।



Click it and Unblock the Notifications
