Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
वास्तु टिप्स के अनुसार ये चीजे ना रखें अपने घर में
चाइनीज फेंगशुई की ही तरह भारतीय वास्तु भी है। हिंदू परंपरा की यह रचना घर के प्राकृतिक बलों के साथ सद्भाव को बढ़ावा देने के लिये प्रयोग की जाती है। पुराने सालों से यह माना आता जा रहा है कि घर में कुछ समान ऐसे होते हैं जिनको रखने से हमारे घर और सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि अगर आप वास्तु के अनुसार टिप्स अपनाएंगे तो जिन्दगी में समृद्धि और खुशी बनी रहेगी। तो चलिये आज हम इसी के बारे में जानते हैं-

1. महाभारत की छवि- अपने घर पर माहाभारत की किसी भी घटना की छवि ना रख और ना ही दीवार पर लगाएं। यह दिखाता है कि घर में परिवार वालों के बीच में मची कलह का कभी अंत नहीं हो सकेगा। अगर घर पर सुख-शांति चाहते हैं तो इसकी तस्वीर को ना लगाएं।
2. ताज महल- भले ही लोग ताज महल को प्यार का प्रतीक मान कर अपने घर पर रखते हों। लेकिन उन्हें यह समझना चाहिये कि ताज महल में शाहजहां ने अपनी बीवी मुमताज की समाधि बनवाई थी। इसलिये अपने घर पर ना तो ताजमहल का कोई फोटो लगाएं और ना ही कोई शो पीस ही रखें क्योंकि यह मौत की निशानी और निष्क्रियता का प्रतीक है।
3. नटराज- गुस्से में नांचते हुए शिव का प्रतीक लगभग हर क्लासिकल डांसर के घर पर रखी होती है। पर सिक्के के दो पहलु होते हैं। एक ओर शिवा अपने नांच में जबरदस्त कला का रुप दिखा रहें हैं तो वहीं पर दूसरी ओर यह नृत्य विनाश का प्रतीक भी है। इसलिये आपको यह विनाश का प्रतीक अपने घर पर रखने से बसना चाहिये।
4. डूबती नांव- यह एक और छवि है जिसे आपको अपने घर पर नहीं रखनी चाहिये। डूबती हुई नांव परिवारजनों के बीच के संबन्ध को बिगड़ती है। इसलिये अगर आपके घर पर ऐसी कोई चीज है तो उसे निकाल फेकिये।
5. पानी का फुहारा- जिस तरह से आप अपने घर को सजाती हैं, उससे आपके व्यक्त्तिव के बारें में खूब पता चलता है। अगर आपको पानी से प्यार है और आपके घर में पानी का फुहारा लगा है तो उसे निकाल दें, क्योंकि यह बहाव को दर्शाता है। यह दिखाता है कि अगर आपके पास पैसा है तो वह ज्यादा दिनों तक रुकने वाला नहीं है और समय के साथ बह जाएगा।
6. जंगली जानवर- घर में किसी भी जंगली जानवर का फोटो या शोपीस नहीं लगाना चाहिये। ये प्राकृति में जंगली पन को बढ़ावा देते हैं और घर में परिवारजनों के नेचर में हिंसक दृष्टिकोण पैदा करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
