Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत
दीवाली में ये टिप्स चमकाएगी आपके घर को
दीवाली बस आने ही वाली है, लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम अभी भी चल रहा है। यदि घर साफ-सुथरा रहेगा तभी घर में मां लक्ष्मी निवास करेंगी इसलिये दिवाली में घर की सफाई बहुत जरुरी होती है। यदि आप भी घर को साफ करने वाली हैं लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि यह काम कहां से शुरु किया जाए तो हम आपकी यह चिंता दूर किये देते हैं।

अपनाइये यह टिप्स-
1. अलमारी से शुरुआत करें: आपके अलमारियां साफ करने में केवल 2 घंटे लगेगे इसलिये इस काम को पहले शुरु करें। पुराने और फटे कपड़ों को बाहर कर दीजिये। छोटे-छोटे कपडे़ जैसे रुमाल, अंडरगार्मेंट और मोजे आदि को ड्रावर या किनारे रखें।
2. बेड़ बॉक्स: बेड़ के नीचे जो बॉक्स बने रहते हैं, उनमें रजाई, चादरें, कवर आदि रखे हुए होते हैं इसलिये बॉक्स को भी सफाई की जरुरत होती है। इसे साफ कपड़े से साफ करें और चाहें तो बेड को धूप में निकाल कर रख लें।
3. पंखे और लाइट: पंखों को हर 2-3 महीने में साफ किया जाना चाहिये। इन्हें साफ करने के लिये सूखा कपड़ा प्रयोग करें जिससे आपको शॉक ना लगे।
4. किचन: घर की सबसे कठिन जगह किचन ही होती है, जिसमें कई सारी चीजे़ होती हैं सफाई के लिये। किचन का सारा समान बाहार निकाल कर रख लें और फिर धीरे-धीरे एक एक जगह की सफाई करें। किचन को साफ करने के लिये कम से कम 2 दिन का समय दें।
5. खिड़की और ग्रिल्ल: इन्हें कभी भी सबसे पहले साफ नहीं करना चाहिये। जब घर की पूरी सफाई हो जाए तब ही इन पर हाथ फेरना चाहिये। खिड़कियों को सोफ सल्यूशन से साफ करें।
6. पर्दे और सोफा: आखिरी में पर्दो और कुशन को साफ करें। सोफे के अंदर जमी धूल को आप वैक्यूम क्लीनर से साफ कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
