Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत
दीवाली को खुशहाल बनाने के लिये वास्तु टिप्स
किसी भी घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिये वास्तु बहुत उपयोगी होता है। वास्तु यह सुनिश्चित करता है कि घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करे और सभी नकारात्मक वाइब्स भाग जाए। जब बात दिवाली की आती है तो वास्तु का महत्व और भी ज्यादा बढ जाता है। इससे कोई फरक नहीं पड़ता कि पूरे साल आप घर को किस प्रकार से रखते हैं लेकिन दिवाली के दिन आपको अपने घर का वास्तु ठीक कर लेना चाहिये। आइये जानते हैं कुछ खास वास्तु टिप्स-

वास्तु टिप्स
1. सफाई: यह जानी-मानी बात है कि माता लक्ष्मी उसी के घर पर आती हैँ जिसका घर उन्हें साफ-सुथरा मिलता है। वास्तु के हिसाब से काली चौदस यानी की दिवाली के दूसरे दिन भी घर को साफ करना चाहिये।
2. आसपास की चीजों को स्थानांतरित करें: वास्तु कहता है कि घर में रखी 27 चीजों को इधर से उधर रखना चाहिये। यदि आप सोफे पर रखा कुशन भी एक सोफे से दूसरे सोफे पर रख दें तो भी आपका काम हो जाएगा।
3. नमक के पानी का छिड़काव: पानी में नमक मिलाइये और इसे पूरे घर के कोने-कोने में छिड़किये। वास्तु के हिसाब से नमक घर की बुरी ऊर्जा को सोख लेता है।
4. मीठी दिवाली मनाइये: इस दिन आपके घर में चीनी की बिल्कुल भी कमी नहीं होनी चाहिये। यह एक रस्म है जो सुनिश्चित करता है कि आप का सालभर मीठा बीते।
5. मुख्य प्रवेश द्वार: आपके घर का मुख्य प्रवेश द्वार आगामी अवसरों को आप तक पहुंचाता है। तो ऐसे में दरवाजे़ के सामने कभी भी कोई रूकावट ना पैदा करें। भगवान का स्वागत करने के लिये दरवाजे़ के सामने खूबसूरत रंगोली बनाएं।
6. धन के लिये उत्तर जाइये: घर में उत्तर दिशा को कुबेरस्थान बोला जाता है। सुनिश्चित करें कि माता लक्ष्मी की मूर्ति यही पर रखी जाए और गणेश जी की मूर्ति उनके दाहिने साइड में हो। इसके अलावा मूर्तियों को लाल रंग के कपडे़ में सजाइये।
7. बहता हुआ पानी: बोला जाता है कि बहता हुआ पानी घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा को अपने साथ बहा ले जाता है। तो ऐसे में आपभी अपने घर में कोई छोटा सा झरना लगाइये और यह झरना घर के नार्थ-ईस्ट दिशा में लगा होना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
