Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
छोटे बाथरूम को कैसे बनाएं आरामदायक
हर किसी की तमन्ना होती है कि उसका घर बड़ा हो और घर से भी बडा़ उसका बाथरूम हो जिससे वह कुछ पल सुकून के वहां पर बिता सके। लेकिन बढती महंगाई की वजह से केवल कुछ ही लोंगो का यह सपना पूरा हो पाता है। यदि घर छोटा है तो जाहिर सी बात है कि घर का बाथरूम भी छोटा ही होगा, लेकिन आप चाहें तो उसे आरामदायक बना सकती हैं।
इसके लिये आपको उसे इस प्रकार सजाना होगा जिससे वह व्यवस्थित लगे। आइये जानते हैं क्या है वे तरीके जिनसे आप अपने छोटे से बाथरूम को बड़ा अंदाज दे कर सकती हैं।

ऐसे बनाएं बाथरूम को बडा़
1. सोच-समझ कर समान रखें- अपने बाथरूम को ज्यादा समान भर कर कबाड़खाना ना बनाएं। जो समान जरुरी हो केवल वही रखें। बड़ा शीशा टांगने की बजाए एक ऐसा रैक लें जिसमें शीशा पहले से ही फिक्स हो। बहुत लोग होते हैं जो बाथरूम में ही सफई का समान जैसे, झाडू आदि रखते हैं, तो ऐसा ना करें क्योंकि इससे आपको ही उलझन होगी।
2. स्लाइड वाला दरवाजा- यदि बाथरूम का दरवाजा खोलने पर उस में कोई चीज़ जैसे की बाल्टी वगैरह टकराती है, तो ऐसे में अच्छा तरीका रहेगा कि आप स्लाइड वाला दरवाजा फिक्स करवाएं।
3. पुरानी बोतलों को फेंके- बाथरूम में जितनी भी खाली शैंपू, कंडीशनर या बॉडी वॉश की बोतलें हों, उन्हें बाहर फेंक दें। तब तक नई बोतल ना खरीदें जब तक कि पुरानी ना खत्म हो जाए।
4. दीवारों का करें उपयोग- बाथरूम में ज्यादा जगह ना होने की वजह से आप अपनी दीवारों को समान टांगने के लिये प्रयोग कर सकती हैं। बाथरूम की दीवारों पर छोटी-छोटी अलमारियां बनावा लें या फिर हैंगर लगवा लें, जिस पर छोटा-मोटा समान रखा या टांगा जा सके।
5. लाइट का प्रयोग- छोटे बाथरूम में यदि रौशनी भरी रहे तो वह बड़ा दिखने लगता है। बाथरूम में सफेद रंग की लाइट का प्रयोग करें, इससे बाथरूम बड़ा लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
