Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सर्दियों की सजावट के लिए सेंटरपीस आइडिया
सर्दियों में मौसम ठंडा होता है और आपको गर्माहट अच्छी लगती है। सर्दियों के मौसम में गर्म घर भी आराम देते है। आप अपने घर को कुछ आसान तरीकों से गर्म और सुखदायक बना सकते है। सर्दियों के आने पर आप घर को इस तरह से डेकोरेट करें कि वह कम ठंडाएं और सर्द दिनों में गर्माएं।
घर को सर्दियों के लायक बनाने के कुछ खास तरीकों में सबसे पहले घर या कमरे का रंग बदलना है, कमरे में कोई चटक रंग पेंट करवा लें, फर्नीचर के फ्रैब्रिक को बदल लें, कमरे में डार्क कलर का इस्तेमाल करें। पर्दो और बेडशीट आदि को सर्दी के हिसाब से मोटा लगाएं और बिछाएं।
रूम में कारपेट डालें और खिड़कियों पर ग्लास लगवा लें। इस तरह आप अपने कमरे या घर को सर्दी से बचा सकते है। इसके अलावा अन्य बातों का भी ध्यान रखा जा सकता है जिससे सर्दियों के दिनों में भी घर गर्म रहें : -

1) कलरिंग :
सर्दियों के दिनों में कमरे में हल्के रंगों का इस्तेमाल आपको और ठंडक महसूस करवा सकता है। सर्दियां शुरू होने से पहले रूम में डार्क पिंक, ग्रे, ऑलिव या चॉकलेट रंगों को पेंट करवा लें। इससे रूम में गर्मी का एहसास होगा।

2) फायरप्लेस :
सर्दी के दिनों में कमरे में डार्क कलर के फ्लॉवर पॉट और फूलों को लगाएं। इससे कमरे में ताजगी रहेगी लेकिन ठंडक का एहसास कम होगा। साथ ही कमरे के एक कोने में कांगडी, अंगीठी आदि रखने का स्थान भी सुनिश्चित कर लें जो कमरे के अन्य सामानों से हटकर हों।

3) फर्नीचर की अरेंज करें :
सर्दियों के दिनों में बेड और बाकी फर्नीचर को ऐसे अरेंज कर लें कि दरवाजे या खिड़की से सीधी हवा न लगे। फर्नीचर को दीवारों से दूर रखें। बेड या बैठने वाली कुर्सी को फायरप्लेस के पास रख सकते है, इससे आपको गर्मी मिलेगी।

4) पर्दे :
सर्दियों में खिड़कियों से हल्के पर्दे उतार कर भारी पर्दे लगा लें। इनसे हवा कम घुसती है और कमरे में गर्मी बनी रहती है।

5) कवर :
सर्दियों के दिनों में कुशन और तकिए आदि के ऊनी कवर इस्तेमाल करें। बेड पर भी ऊनी कम्बल या शीट बिछा लें। इससे आपको लेटते और बैठते समय सर्दी का एहसास नहीं होगा और गर्मी मिलेगी।

6) बिस्तर पर मोटा बिछाएं :
सर्दियों के दिनों में बिस्तर पर मोटा गद्दा बिछाएं। ऊनी कम्बल बिछाएं और उस पर चादर डालें। इससे बिस्तर गुदगुदा होगा और सर्दी भी नहीं लगेगी।

7) डिनर टेबल को सजाएं :
सर्दियों के दिनों में खाने के दौरान सबसे ज्यादा ठंडक लगती है। इसलिए अपनी डाईनिंग को किसी मोटे कवर से ढकें और उसे चेक लुक दें जो गर्मी का एहसास करवाता है। आप टेबल पर मंहगे कैंडल को रखें और कांच के ग्लास का इस्तेमाल करें।

8) बैठने की जगह को बनाएं गर्म :
अपने लिविंग रूम को गर्म बनाएं, इसके लिए उसके रंग को चेंज करवाएं, पर्दो को बदल दें और हार्ड लाइट्स का यूज करें। रूम में ब्लोअर लगाकर रखें। कुशन और कवर आदि डार्क कलर के चढ़ाएं।



Click it and Unblock the Notifications
