Latest Updates
-
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल
गुड लक चाहिये तो घर को सजाएं चाइनीज तरीके से
हर कोई चाहता है कि उसके घर में हमेशा खुशहाली और शान्ति बनी रहे। घर में न तो लड़ाई-झगड़ा रहे और न ही कोई परिवार का कोई सदस्य बीमार रहे। अपने घर में लोग खुशहाली लाने के लिये न जाने क्या क्या करते हैं। कोई हवन करवाता है तो कोई वास्तु दोष मिटाता है। इसके अलावा बहुत से लोग चाइनीज तरीके भी इस्तमाल कर रहे हैं और घर में पूरी तरह से गुड लक ला रहे हैं। दुनिया में ऐसे कई प्रतीक और वस्तुएं हैं जिन्हें घर में रखने से आपके घर में गुड लक आ सकता है।
प्रत्येक संस्कृति में किस्मत को चमकाने के लिये कई प्रतीक हैं जिस पर लोग आंख बंद कर के विश्वास करते हैं। उदाहरण के तौर पर लाफिंग बुद्धा की मूर्ती। काफी लोग चाइनीज फेंग शुई को मानते हैं और बोलते हैं कि चाइनीज समान रखने से उनकी किस्मत चमकी भी है। घर में खुशहाली लानी है तो आपको भी इस पर विश्वास करना होगा। पर यह बहुत जरुरी है कि आप इसे रखने के बाद कुछ नियम का पालन भी करें, नहीं तो ये असर नहीं करेगें। तो दोस्तों अगर आपको भी घर में सुख-शान्ति और खूब सारा धन चाहिये तो अपनाइये ये चाइनीज तरीके।

बैम्बू
माना जाता है कि इसे घर में रखने से घर वालों की एकता बनी रहती है। इसे एक साथ लाल रंग के रिबन से बांधा जाता है, जो कि एकता को दर्शाता है।

चाइनीज लालटेन
लाल रंग के चाइनीज लालटेन को लगाने से पति-पत्नी के बीच में प्यार बना रहता है और उन्हें लंबी उम्र मिलती है।

चाइनीज गोल्ड क्वाइन
सोने का सिक्का आपके माला माल होने की गारंटी लेता है। यह आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। गोल्ड क्वाइन या तो किसी कटोरे में रखे होगें या फिर दो सिक्के किसी धागे से बंधे नजर आएंगे।

धन के चीनी भगवान
माना जाता है कि ये धन के भगवान घर में पैसों की वर्षा करते हैं। इसे खुद खरीदने की बजाय अगर इसे कोई उपहार में दे तो आपकी किस्मत चमक सकती है।

लाल रंग का दरवाजा
घर में गुड लक आए इसके लिये चीनी लोग नए साल की शुरुआत में अपने घर के मेल दरवाजे़ पर लाल रंग पुतवाते हैं। लाल रंग, घर में खुशहाली लाता है।

हाथी/शेर की सजावट
हाथी अच्छी किसमत का प्रतीक माने जाते हैं। ये घर के सामने वाले दरवाजे के पास रखे जाते हैं, जिससे कि घर में कोई खराब वायु प्रवेश न कर पाए। अगर बेडरूम में शेर को रखा जाए तो यह बीमारी को दूर कर के शरीर में शक्ति भरता है।

लाफिंग बुद्धा
यह घर के अंदर शांति और स्थिरता लाता है। अगर इसे पश्चिम की ओर कर के रखा जाए तो यह खुशियां और आध्यात्मिक धन का लाभ देता है।

सितारे का प्रतिक
चीनी लोग मानते हैं कि आप अपनी कोई भी मुराद इस सितारे से मांगे तो वह पूरी हो जाएगी। यह चाइनीज स्टार घर में रखने से आप जो कुछ भी मांगेगे वह पूरी हो जाएगी।

सिक्के वाला मेंढक
यह धन को आपके घर कि ओर खींचता है। जब भी सिक्के वाला मेंढक खरीदे तो कोशिश करें कि उसका मुंह ऊपर की ओर हो।

मनी प्लांट
इस पौधे की जो अनोखी बात है वह ये कि इसकी पत्तियां सिक्के के आकार की हैं। अगर आप इसे घर के पूरब दिशा में रखेगें तो यह आपके लिये पैसों की बौछार करेगा।

गोल्ड फिश
धन को खींच कर आपके घर में लाने के लिये गोल्ड फिश का बहुत योगदान है। फिश बाउल में अगर 8 गोल्ड फिश के बीच में 1 मोली फिश रहे तो यह गुड लक लाती है।

क्रिस्टल
अगर आपके घर में बच्चे हैं तो क्रिस्टल को घर के उत्तरपूर्वी दिशा में टांग दें। इससे बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

फेंग शुई
यह एक सजाने का समान है जो अधिकतर घरों में मौजूद होता है। यह मनुष्य की अच्छी सेहत और समृद्ध ले कर आता है।



Click it and Unblock the Notifications
