Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऐसे करें क्रिसमस पार्टी के लिए डेकोरेशन
क्रिसमस का समय छुट्टियों का समय होता है। यह साल का वह समय होता है जब हम अपने परिवार और दोस्तों के साथ इंज्वाय करते हैं। हमारा मकसद इस छुट्टी को खास और आनंदमय बनाना होता है। इसलिए हम इस मौके को यादगार बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। वैसे तो क्रिसमस पार्टी डेकोरेशन के ढेरों तरीके हैं, जिनमें से कुछ गुजरे जमाने की बात हो गई, वहीं कुछ आज भी प्रचलन में है। आप चाहें तो इस बार क्रिसमस की छुट्टी का मजा दुगुना करने के लिए बहुत भव्य या फिर छोटे स्तर पर पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
क्रिसमस के दिन ही जीजस क्राइस्ट पैदा हुए थे और हम इस मौके को अपने चाहने वालों के साथ मनाना पसंद करते हैं। इस दौरान हम अपनी जिंदगी के सारे तनाव को भूल की शॉपिंग करते हैं और पार्टी में जाते हैं। साथ ही हम अपने घर को रंग बिरंगे लाइट्स, फूलों के हार और क्रिसमस ट्री से सजाते हैं। हम अपने घर को हर उस चीज से सजाते हैं जो खुशी और आनंद का प्रतीक हो।
अपने घर को सजा कर लाजवाब बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। ऐसे कई क्रिसमस पार्टी थीम और डेकोरेशन आइडिया है, जिससे आप छुट्टी को यादगार बना सकते हैं। तो देर किस बात की, इस बार क्रिसमस पार्टी डेकोरेशन के साथ संता का स्वागत करने के लिए तैयार हो जाइए।
आइए हम आपको इस बार क्रिसमस में खूबसूरत डेकोरेशन के कुछ खास टिप्स देते हैं-

स्वागत को बनाएं खास
चूंकि यह पार्टी टाइम है, इसलिए आने वाले मेहमानों के स्वागत को खास बनाएं। अपने आगे के बरामदे को चमकदार बनाएं और बैठने की जगह पर खूबसूरत लाइटिंग करें। इसके अलावा आप बालकॉनी से फूलों का हार लटका सकते हैं।
एक थीम चुनें
थीम का चुनाव करना क्रिसमस पार्टी डेकोरेशन का एक अहम पहलू है। अगर आप पार्टी को परंपरागत रूप देना चाहते हैं तो ग्रामीण लुक का चुनाव कर सकते हैं। वहीं पार्टी को फंकी लुक देना चाहते हैं तो अपनी पसंद के हिसाब से म्यूजिक, नॉटिकल, किचन, विक्टोरियन और दूसरे थीम का चुनाव कर सकते हैं।
एक रंग का चुनाव करें
आमतौर पर कुछ रंग ऐसे हैं जो क्रिसमस से जुड़े हुए हैं। इसमें लाल, सुनहरा, सिल्वर, हरा, सफेद, नीला, क्रीम और पर्पल रंग शामिल है। आप चाहें तो इन सारे रंगों को चुन सकते हैं या फिर किसी एक रंग को अपना सकते हैं।
थीम में महत्वपूर्ण चीजों को शामिल करें
क्रिसमस पार्टी का थीम चुनने के बाद आप ऐसी खास चीजों का चुनाव करें जो थीम से मेल खाती हों। इसमें आप लाल रिबन, पेपर स्नोफ्लेक्स, आभूषण, कोई कलेक्शन, क्रिस्टल आइटम, और जिंजरब्रेड से बने घर को शामिल कर सकते हैं।
लिविंग रूम को सुसज्जित करें
अपने लिविंग रूम को ऐसे फैब्रिक से सुसज्जित करें जो पार्टी की थीम से मेल खाते हों। आप चाहें तो खूबसूरत सैटन, नवीन प्रिंट, सफेद रोआं, ऊन या जाली का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्रिसमस पार्टी डेकोरेशन का यह एक अहम पक्ष है।
सुगंधित करें
क्रिसमस पार्टी डेकोरेशन में किचन और डाइनिंग की जगह को सुगंधित करना न भूलें। इसके लिए आप रोजमेरी और थाइम का इस्तेमाल कर अपने यहां आने वाले मेहमान को त्योहारी माहौल का अनुभव करा सकते हैं। अगर आप चाहें तो लिविंग रूम में खुशबूदार मोमबत्ती भी जला सकते हैं।
फूलों का करें इस्तेमाल
फूल, लाल बेरी का तना और पुष्पहार भी क्रिसमस पार्टी डेकोरेशन में अहम भूमिका निभाते हैं। आप फूलों की हार का इस्तेमाल साधारण या फैंसी तरीके से कर सकते हैं। कमरे को अच्छा लुक देने के लिए आप मैन्टल्पीस के ऊपर भी फूल लगा सकते हैं।
क्रिसमस पार्टी थीम के लिए आपको आइडिया की कमी नहीं होगी। यहां बताए गए सजावट के तरीके को अपना कर आप इस क्रिसमस को खास बना सकते हैं। और हां, कभी भी रंग, डिजाइन और थीम से प्रयोग करन में न हिचकिचाएं।



Click it and Unblock the Notifications
