Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
क्रिसमस ट्री सजाने के बेहतरीन तरीके
क्रिसमस पर बच्चों को क्रिसमस ट्री सजाने का बहुत शौक होता है। बिना एक खूबसूरत क्रिसमस ट्री के हम कभी भी क्रिसमस पर्व की कल्पना भी नहीं कर सकते। इस साल हम आपको बताएंगे कि अपने क्रिसमस ट्री को किस तरह से सुंदर-सुंदर लाइट्स और सामानों से सजाया जा सकता है। वैसे तो बाजार में आपको हर आकार और डिजाइन के क्रिसमस ट्री मिल जी जाएंगे पर जो बात अपने हाथों से सजाए हुए क्रिसमस ट्री की होती है वह और कहीं नहीं।
अगर आप ट्री के ऊपर लाईटिंग करते हैं तो यह आपके पेड़ को और खूबसूरत बना देगा। इसके अलावा आप अपने घरों को सुंदर-सुंदर कैंडिल से भी सजा सकते है। चमकीले पेपर्स के स्टार से भी आप अपने घरों को सुंदर बना सकते हैं।

क्रिसमस ट्री सजाने के बेहतरीन तरीके
1 लाईटिंग- क्रिस्मस ट्री पर रंग-बिरंगी लाइट्स ना लगें ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस साल आप नीऑन लाइट्स खरीद सकते हैं। इससे आपका ट्री ब्राइट और खूबसूरत लगेगा।
2. ऑर्नमन्ट्स- क्रिसमस ट्री पर आभूषण सजाने का बड़ा महत्व होता है। आज कल बाजार में कांच के ऑर्नमन्ट्स यानी की आभूषण मिल रहे हैं। आप इनके प्रयोग से अपने क्रिसमस ट्री को सजा सकते हैं।
3. रूई- रूई को बरफ बना कर क्रिसमस ट्री की पत्तियों पर बिछा सकते हैं।
4. उपहार- क्रिसमस ट्री के आस पास आपको कुछ गिफ्ट्स सजाने होंगे। आप चाहें तो नकली उपहार रख सकते हैं या फिर कुछ असली के गिफ्ट्स रख सकते हैं। बच्चों को क्रिसमस ट्री के पास रखे हुए गिफ्ट्स बड़ा ही लुभाते हैं।
5. कुछ पारंपरिक- हर साल आपको कुछ पारंपरिक चीजे़ पेड़ के पास रखना चाहिये। आप चाहें तो पेड़ के पास प्रभु ईशु और मां मेरी की मूर्ती रख सकते हैं। साथ ही आप छोटे से सांताक्लाज भी रख सकते हैं।
6. हाथों से कीजिये सजावट- अगर आपके बच्चों को पेटिंग या कुछ-न-कुछ हाथों से बनाने की कला आती है तो, आप उन्हें बोल कर सजावट के लिये कह सकते हैं। वे चमकीले पेपर्स से सितारे आदि बना सकते हैं



Click it and Unblock the Notifications
