Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अंधेरे कमरे को कैसे बनाएं चम-चम
आज कल शहरों मे रहने वाले लोग छोटे छोट अपार्टमेंट्स में रहने लगे हैं, जहां पर ठीक प्रकार से सूरज की रौशनी तक नहीं आ पाती। अगर घर में हमेशा अंधेरा रहेगा और पर्याप्त मात्रा में रौशनी नहीं होगी तो घर बिल्कुल गुफा कि तरह दिखाई देने लग जाएगा। ऐसे घर के कमरों में न तो रहने का ही मन करता है और न ही पढ़ने-लिखने का मन करता है।
अंधेरे कमरे मानों शरीर से सारी ऊर्जा खींच लेते हैं और हर वक्त आलस का एहसास करवाते हैं। घर में यदि ठीक प्रकार से सूरज की रौशनी नहीं आएगी तो घर के अंदर अधिकतर लोग हमेशा बीमार पड़े रहेगें क्योंकि रौशनी घर में छुपे बैक्टीरिया का नाश करती है और ताजी हवा भरती है। मगर समस्या यह है कि हर घर में सूरज की रौशनी लाना असंभव है इसलिये कुछ ऐसे जुगाड़ किये जाने चाहिये, जिससे हर वक्त घर में रौशनी बनी रहे।

लैंप जलाइये
आप घर के छोटे छोटे कोनों को जगमगाने के लिये हर जगह पर सिंपल से लैंप रख सकती हैं। यह काफी सुविधाजनक होते हैं।

सीलिंग पर झालर लगाएं
अंधेरे कमरों में छत पर झालर लगाएं, इससे पूरे कमरे में रौशनी ही रौशनी छा जाएगी।

टास्क लाइटों का करें प्रयोग
अगर आप कमरे में जा कर केवल एक ही जगह पर कार्य करना पसंद करती हैं जैसे, टेबल पर लिखना, सिलाई मशीन पर काम करना या फिर अपना मन पसंद वाद्य यंत्र बजाना आदि तो, उसके लिये आपको खास लाइट की जरुरत होगी जो उस जगह को रौशन करेगी।

बल्ब हटाओ सीएफएल लगाओ
हाई वोल्टेज का यह मतलब नहीं होता कि वह ज्यादा रौशनी देगा। सीएफएल बल्ब लगाने से कम वोल्टेज पर ज्यादा रौशनी प्राप्त होगी।

खिड़कियों से रौशनी
घर की खिड़कियों पर लगे पर्दों को हटा कर प्राकृति रौशनी को आमंत्रित कीजिये। इससे घर में शुद्ध हवा आएगी और आपका कमरा हमेशा फ्रेश बना रहेगा।

छत पर खिड़की रखें
अगर आपका अपना घर है तो छत पर एक बड़ा सा छेद खुला छुड़वा दें, जिससे आपके घर में सूरज की रौशनी आती रहेगी। आप चाहें तो इसको बंद करवाने के लिये स्लाइडर भी लगवा सकते हैं। इसमें कोई पैसे का खर्च नहीं है।

शीशा लगवाएं
शीशा लगवाने से आपका कमरा बड़ा दिखाई पडे़गा और ये लाइट को प्रतिबिंबित करेगा। इससे आपकी एलेक्ट्रिसिटी बचेगी।

कमरे को हल्के रंग से पेन्ट करें
डार्क कलर हमेशा रौशनी को दबा देते हैं और अगर उसकी जगह पर हल्के रंगों का प्रयोग किया जाए तो उससे कमरा जगमगाता हुआ सा प्रतीत होता है। लाल रंग की जगह पर गुलाबी या हल्का नीला रंग चुने।



Click it and Unblock the Notifications
