Latest Updates
-
Independence Day 2026: भारत की आजादी के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुना गई? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान -
Hariyali Teej Vrat Katha: हरियाली तीज पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा शिव-पार्वती जी का आशीर्वाद -
Hariyali Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती का आशीर्वाद...इन संदेशों क साथ अपनों को दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं -
Independence Day 2026 Shayari: तिरंगा हमारी शान...स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरी शायरियां -
Happy Independence Day 2026 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये शुभकामना संदेश -
Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त, कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Hariyali Teej Wishes For Wife: हरियाली तीज पर पत्नी ने रखा है व्रत, इन खास संदेशों से जताएं अपना प्यार -
Hariyali Teej Vrat Niyam 2026: हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं न करें ये गलतियां, जानें व्रत के जरूरी नियम -
Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त पर दें ये जोशीला भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा हॉल -
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट
ऐसे दिखाएं अपने छोटे घर को बड़ा
एक कम स्क्वायर फीट वाले घर को भी वाल्यूम और स्पेस में बड़ा बनाया जा सकता है। इसी तरह कई बार ज्यादा स्क्वायर फीट वाला मकान भी वाल्यूम और स्पेस में छोटा दिखाई पड़ने लगता है। घर का यह स्पेस इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपने घर में चीजों को कैसे व्यवस्थित करते हैं। इसे आप इलूशन ऑफ स्पेस यानी रिक्त स्थान का भ्रमजाल भी कह सकते हैं। इसी से कोई घर बड़ा या छोटा नजर आता है।
घर को बड़ा और विस्तृत दिखाने के कई तरीके हैं। इन तरीकों में कमरे की सजावट, पेंट, फर्नीचर और फर्नीचर की अलाइंमेंट जैसे छोटी-छोटी चीजें भी शामिल हैं। आइए हम आपको कमरे को व्यवस्थित करने के कुछ ऐसे टिप्स देते हैं, जिन्हें अपना कर आप अपने घर को बड़ा और विस्तृत दिखा सकते हैं।

1. लाइट्स:
ब्राइट लाइट्स का इस्तेमाल कर और इसे ठीक से वितरित कर आप अपने घर में ज्यादा स्पेस का भ्रम पैदा कर सकते हैं। इससे रूम के बड़े होने का इलूशन पैदा हो जाता है। होता यह है कि ब्राइट लाइट से कमरे का हर एक हिस्सा हाईलाइट हो जाता है, जिससे हमें लगता है कि कमरे ज्यादा जगह है। अगर कमरे में कम रोशनी होगी, तो कमरा भद्दा दिखने के साथ-साथ छोटा भी दिखेगा।

2. पेंट:
अगर आप अपने कमरे में पेंट के लिए हल्के ह्यू और वैसे ही शेड्स का इस्तेमाल करेंगे तो आपका घर बड़ा और ज्यादा जगह वाला दिखेगा। सफेद, हल्का सफेद या मटमैला रंग घर के बड़ा होने का आभास कराता है। तो अगर आप चाहते हैं कि आपका घर लंबा-चौड़ा दिखे तो पूरे घर में हल्के शेड्स वाले पेंट का इस्तेमाल करें। साथ ही आप एक ही रंग का अलग-अलग शेड्स का भी प्रयोग कर अपने घर को विस्तृत रूप दे सकते हैं।

3. फर्नीचर:
अपने घर को सजाने के लिए छोटे और साधरण फर्नीचर का इस्तेमाल करें। इससे आपके कमरे में ज्यादा से ज्यादा जगह खाली रहेगी। आर्म चेयर, फ्लोर सीटर्स, सोफा कम बेड, फोल्डिंग चेयर और फोल्डिंग डिनर टेबल के जरिए आप काफी जगह को बर्बाद होने से बचा सकते हैं। बेहतर होगा कि कमरे में रखे बड़े फर्नीचर के स्थान पर आप छोटे फर्नीचर लगा लें। अपने घर को बड़ा दिखाने का यह एक अच्छा तरीका है।

4. अनावश्यक चीजों को हटाएं:
आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप सोफे को अनावश्यक चीजों से न भरें। साथ ही घर में पड़े गैर जरूरी और पुराने फर्नीचर के टुकड़े, कपड़े और दूसरी चीजों को हटा लें, जिससे कमरे में ज्यादा जगह दिखे।

5. आईना:
पुराने समय में कमरे को सजाने के लिए आईनों का इस्तेमाल किया जाता था। आज के समय में भी आप इसका इस्तेमाल कर अपने कमरे के बड़ा होने का भ्रम पैदा कर सकते हैं। जब कमरे में कई सारे आईने लगाए जाते हैं तो इसके प्रतिबिंब से कमरा बड़ा दिखने लगता है। इसके अलावा कमरे में आईना लगा कर आप अपने कमरे को एक सौम्य रूप दे सकते हैं।

6. टिप्स:
ऊपर बताए गए टिप्स के अलावा भी आप अपने घर में कुछ छोटे-मोटे बदलाव कर के इसके बड़े होने का भ्रम पैदा कर सकते हैं। इसमें एक तरीका यह है कि कमरे के छत की पुताई चमकीले रंग से करें, जिससे इसकी ऊंचाई ज्यादा लगे। इसके अलावा सजावट के लिए छोटे-छोट चीजों का इस्तेमाल करें। साथ ही खिड़की को खोल कर और पर्दे को हटा कर रखने से भी आपका घर बड़ा और विशाल नजर आएगा।



Click it and Unblock the Notifications