Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्टूडेंट कैसे सजाएं किचेन
कॅरियर बनाने के लिए कई छात्र अपने घर से बाहर निकलकर पढ़ाई करते है या कई युवा एक नए घर में रहने लगते है। ऐसे में उनके लिए घर को व्यवस्थित तरीके से अरेंज करना काफी मुश्किल होता है क्योंकि उन्हे बजट और स्टाइल, दोनों का ध्यान रखना होता है।
ऐसा ही हाल किचेन के डेकोरेशन में भी होता है, उन्हे किचेन की सजावट और रख-रखाव के बारे में कुछ भी पता नहीं होता है, वह सारी सामग्री खरीद कर लाते है लेकिन जरूरत पड़ने पर एक भी सामान ढूंढ नहीं पाते है। गैर - शादीशुदा लोगों को ऐसी कई दिक्कतों से सामना करना पड़ता है। वह किचेन को इतनी बुरी तरीके से फैला देते है कि बाद में छुट्टी के दिन भी उसे साफ करने में थकान हो जाती है। स्टूडेंट की इस प्रॉब्लम को ध्यान में रखते हुए नीचे कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं कि वह अपनी किचेन को कैसे सेट करें :-

1) छोटी :
स्टूडेंट लाइफ में ज्यादा बड़ी किचेन का कोई मतलब नहीं होता है। ज्यादा बड़ी किचेन को मैनेज और अरेंज करना मुश्किल होता है। छोटी किचेन को आसानी से साफ किया जा सकता है।

2) कम बर्तन और सामान :
स्टूडेंट को अपनी किचेन में ज्यादा बर्तन या एक्ट्रा सामान नहीं रखना चाहिए। बहुत ज्यादा डिब्बे या बॉक्स न रखें।

3) अच्छी तरह भंडारण :
स्टूडेंट को अपनी किचेन में खाने - पीने के सामान को अच्छी तरह स्टोर करके रखना चाहिए। रेडी - टू - मेक, प्री - मिक्स, कॉर्नफ्लैक्स आदि खाने - पीने के सामान को स्टोर करके रखना अच्छा होता है। इसे आप आसानी से बना सकते है, समय कम लगता है। इन सामानों का रखरखाव कम होता है।

4) ठंडी जगह :
स्टूडेंट को अपनी किचेन में कोई ऐसा स्थान ढूंढना चाहिए जो ठंडा रहता हो, ताकि वहां दूध और खाने आदि को रखा जा सकें, जिससे वह खराब न हों। इस जगह पर खाने को रखकर बाद में भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

5) किचेन से टीवी दिखें :
स्टूडेंट अपनी टीवी को ऐसा सेट कर लें जिससे वह किचेन से आसानी से देख सकें। कई बार स्टूडेंट टीवी देखने में इतना मग्न हो जाते है कि उन्हे खाना बनाने की सुध नहीं रहती है। अगर टीवी, किचेन से दिखता रहेगा तो वह आसानी से खाना बना लेंगे।

6) मल्टी - टास्किंग गैजेट्स :
स्टूडेंट को अपनी किचेन में मल्टी - टास्किंग गैजेट्स जैसे - लेटेस्ट फूड प्रोसेस्सर रखना चाहिए ताकि वह कम समय में आसानी से बजट के अंदर खाना बना सकें। इस तरह के उपकरणों के होने से ज्यादा सफाई या धुलाई भी नहीं करनी पड़ती है।

7) फोन या टैबलेट रखने की जगह :
स्टूडेंट अपनी किचेन में फोन या टैबलेट रखने की जगह निर्धारित कर लें ताकि वह उस जगह उसे रख सकें। कई बार वह फोन पर रेसिपी के वीडियों को भी वहां रखकर देख सकते हैं और बढि़या खाना बना सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
