Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
ओपन किचन बनवाने से होती हैं ये परेशानियां
हमेशा से ही घरों में किचन का विशेष महत्व रहा है। आज जब कि दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव हो रहे हैं, तो किचन भी इससे अछूता नहीं है। पहले किचन घर के पीछे हुआ करता था, जो सभी जरूरी चीजों से भरा रहता था। पर आज के समय में किचन को काफी स्टाइलिश तरीके से तैयार किया जा रहा है। साथ ही किचन घर के बीचों बीच भी बनाए जा रहे हैं। हाल के समय में ओपन किचन का ट्रेंड सा चल पड़ा है, जो कई परिवारों में तो काफी चर्चित भी हो रहा है।
ओपन किचन का कंसेप्ट कई लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। हालांकि कुछ ऐसे मकान मालिक भी हैं, जो किचन की पुरानी डिजाइन को ही प्राथमिकता देते हैं। इसके पीछे वे ओपन किचन के कई दोष गिनाते हैं। ओपन किचन इसलिए भी लोकप्रिय है, क्योंकि जो मकान मालिक घर को फिर से बनाना चाहते हैं, उन्हें आसानी होती है। उसे बस कुछ खुली अलमारियां खरीदनी होती है और घर में लगा देना होता है। इससे न सिर्फ अतिरिक्त मजदूरी बचती है, बल्कि यह पैसा बचाने का भी एक बेहतरीन विकल्प है। भले ही ओपन किचन से पैसा बचता हो, पर इस किचन के कारण आपको कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
अगर आप ओपन किचन बनाने की सोच रहे हैं तो पहले इसमें आने वाली समस्याओं से वाकिफ हो जाएं। आइए हम बताते हैं कि ओपन किचन होने से आपको किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

1. सबसे पहले सेफ्टी
किचन में आप खाना बनाते है और साथ ही कुछ जरूरी चीजों को स्टोर भी करते हैं। अगर आपके घर में छोटे बच्चे नहीं है तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। पर अगर बच्चे हैं तो फिर आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। बाउल और कप खुले में रखे होने के कारण बच्चे अलमारी पर चढ़कर उसे नीचे गिरा सकते हैं। ओपन किचन की यह सबसे बड़ी समस्या है।

2. किचन में स्टोरेज के लिए पर्याप्त जगह न होना
ओपन किचन का एक दोष यह भी है कि इसमें स्टोरेज के लिए पर्याप्त जगह नहीं होती है। इसमें आप केबिनेटरी के जितना स्टोर नहीं कर सकते, क्योंकि केबिनेट में कई खानें होते हैं, जो पूरी तरह से सुरक्षित होता है। वहीं खुली अलमारी में ये संभव नहीं है। अगर आप अलमारी बदलकर अपना किचन फिर से बनाना चाहेंगे तो जगह की समस्या आएगी और सारी चीजें इसमें समा नहीं पाएगी। तो अब आपको भी लग रहा होगा न कि यह ओपन किचन की एक बड़ी दिक्कत है।

3.धूल और हाइजीन
क्या आपने कभी ओपन किचन के अलमारी और दूसरे कम इस्तेमाल वाली चीजों पर जमी धूल पर ध्यान दिया है? खुली अलमारी में धूल और जर्म को रोकने के लिए कोई अवरोध नहीं होता है। यह ओपन किचन की सबसे खतरनाक समस्या है। क्योंकि जर्म से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इसलिए सावधान रहें।

4. क्या आपका किचन साफ है?
ओपन किचन के साथ सफाई की समस्या भी बहुत बड़ी है। आज हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि चीजों को व्यवस्थित करने का हमारे पास बिल्कुल भी समय नहीं होता है। अगर किचन को केबिनेटरी द्वारा डिजाइन किया जाता है तो इसमें आप चीजों को बड़ी आसानी से व्यवस्थित ढंग से रख सकते हैं। इससे आपका किचन साफ भी दिखेगा। ध्यान रहे, ओपन किचन मेहमान के सामने भी आपकी फजीहत करा सकता है।

5. विजुअल क्लटर
विजुअल क्लटर भी ओपन किचन का एक मुख्य दोष है। हवा में उड़ते धूल या खाने पर जमी धूल को देखकर आप निराश ही होंगे। साथ ही किचन में ज्यादा धूल होने से आपको बर्तनों की नियमित रूप से सफाई करनी होगी।

6. सावधान रहें
अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आपको हमेशा चौकन्ना रहना होगा। क्योंकि आपका बच्चा किचन की अलमारी में रखे बर्तन और चाकू से खेलने लग सकता है। इसलिए जरूरी सावधानी बरतें।



Click it and Unblock the Notifications