Latest Updates
-
Independence Day 2026: भारत की आजादी के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुना गई? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान -
Hariyali Teej Vrat Katha: हरियाली तीज पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा शिव-पार्वती जी का आशीर्वाद -
Hariyali Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती का आशीर्वाद...इन संदेशों क साथ अपनों को दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं -
Independence Day 2026 Shayari: तिरंगा हमारी शान...स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरी शायरियां -
Happy Independence Day 2026 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये शुभकामना संदेश -
Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त, कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Hariyali Teej Wishes For Wife: हरियाली तीज पर पत्नी ने रखा है व्रत, इन खास संदेशों से जताएं अपना प्यार -
Hariyali Teej Vrat Niyam 2026: हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं न करें ये गलतियां, जानें व्रत के जरूरी नियम -
Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त पर दें ये जोशीला भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा हॉल -
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट
किसी भी बोरिंग कमरे को कैसे बनाएं बेहतरीन
हम जिस घर में रहते हैं वहां का अगर कोई भी कमरा दिखने में बेकार सा हो तो दिल में कहीं ना कहीं ये लगा रहता है कि घर में कुछ कमी सी है। कमरा अगर मन का ना सजा हो तो मन उदास सा रहता है। वही कमरे की बोरिंग सी सजावट देख कर लोग भी अपना इंट्रेस्ट हमारे घर में नहीं दिखाते। जिस तरह से आप खुद को फ्रेश रखने के लिये घूमते फिरते हैं, उसी तरह से मूड बदलने के लिये अपने कमरे में भी बदलाव लाना चाहिये। आप अपने कमरे को नया लुक देने के लिये अपनी मन पसंद चीजों का चुनाव कर सकती हैं और वो भी बिना रोक टोंक के।

किसी भी बोरिंग कमरे को कैसे बनाएं बेहतरीन
1. केवल रखें जरुरी सामान- अपने कमरे को ठीक से देखें और वहां पर रखी हर वह बेकार की चीज़ें हटा दें, जो वहां पर जगह घेरती हों। ऐसे में अगर आपको बाद में अपना खुद का कमरा सजाने का मन करे तो आप उसे आराम से सजा सकती हैं।
2. फर्नीचर को पुनर्व्यवस्थित करें- फर्नीचर को ठीक से रखने पर कमरे में काफी बदलाव लाया जा सकता है। ऐसा करने से घर में अगर महमान आते हैं तो उन्हें भी असहजता नहीं महसूस होगी। अपने फर्नीचर का अरेंजमेंट थेाड़ा सा कर के देखें इससे आपका मूड भी बदल जाएगा।
3. सजावट- कमरे की सजावट आप रंग बिरंगे तकियों, सुंदर सी वॉल आर्ट या फिर फूल पौधे लगा कर कर सकती हैं। एक ऐसा रंग चुनिये जिससे आप अपने पूरे कमरे में इस्तमाल करना चाहती हों। अलग अलग रंग कमरे को डिस्टर्ब कर सकते हैं।
4. एक फंकी सा लैंप- अगर आप वही पुराने बोरिंग लैंप के शेप और साइज को देख कर बोर हो चुकी हैं तो, अब उसमें भी बदलाव लाइये। कमरे के कोने में रखा जाने वाला लैंप हटा कर अब सीलिंग से लटकने वाला लैंप लगाइये। यह थोड़ा महंगा हो सकता है पर आखिर में यह है तो आपका ही घर ना।



Click it and Unblock the Notifications