Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पोंगल के दिन बनाइये ये रंगीली रंगोली
पोंगल के शुभ अवसर पर घर की महिलाओं दृारा सुंदर रंगोली बनने का रिवाज़ कई सदियों से चला आ रहा है। कोलम, अल्फा, अरिपाना, आईपन आदि कुछ खास तरह की रंगोलियां होती हैं जिसे भारत में कई राज्यों में तरह-तरह के अवसरों पर बनाया जाता है। रंगोली बनाना आज भले ही घर की सुन्दरता को बढाने का एक जरिया हो, लेकिन गुजरे वक्त में खुशियों के स्वागत के लिए घर के दरवाजे या आंगन में इसे प्राकृतिक फूलों एवं रंगों से बनाया जाता था।
रंगोली बनाने के लिये कौशल और रचनात्मकता की जरुरत होती है। आप या तो चावल के आटे के साथ रंगोली बना सकते हैं या कुछ रंगों की मदद ले सकते हैं, जो कि देखने में थोड़े ब्राइट लगें। पोंगल के दिन हर घर के सामने एक रंगोली जरुर बनाई जाती है जिसे हम कोलम कहते हैं। कोलम बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है क्योंकि यह घरों में शांति और समृद्धि लाता है। रंगोली के रंगों में अपना अलग ही मतलब छुपा होता है जैसे, लाल उत्सव का रंग है, सफेद पवित्रता, हरा हरियाली और नीला रंग शांति के लिये होता है।
मार्डन घरों को देखते हुए आजकल फूलों की रंगोली भी बनाई जाने लगी है। और इसी के साथ काफी चीजों का इस्तेमाल करके रंगोली को डेकोरेटिव लुक दिया जाता है। आइये जानते हैं कि आज कल कौन-कौन सी रंगोली चलन में है और इसे कैसे बनाया जाए।

फूल और दिये वाली रंगोली
इस रंगोली को बड़ी ही खूबसूरती के साथ फूलों तथा रंगों की मदद से बनाया गया है। इसमें ब्राइट रंगों तथा उससे विपरीत फूलों के रंगों का चुनाव किया गया है।

फूलों की रंगोली
यदि आपको रंगों से बनी रंगोली नहीं बनानी है तो आप गेंदा या बेला के फूल की पंखुडि़यों का प्रयोग कर के रंगोली बना सकती हैं। फूलों की रंगोली से पूरा घर महक उठेगा।

कमल की डिजाइन की रंगोली
यह रंगोली देखने में बहुत बड़ी है, रंगोली जितनी बड़ी होगी वह देखने में भी उतनी ही अच्छी लगेगी। यह रंगोली डार्क रंगों से बनाई गई है, जैसे डार्क ब्लू, रेड, पीला और गुलाबी।

सितारा
यह रंगोली बहुत ही सिंपल है लेकिन फिर भी यह बहुत खूबसूत है। यदि आपके पास समय की कमी है तो आप इस रंगोली को आराम से कम समय में बना सकती हैं।

रंग बिरंगी तितली वाली रंगोली
यदि आपको इस पोंगल कुछ नया करने का मन हो तो यह रंगोली बनाइये। इस रंगोली में खडे़ नमक का प्रयोग किया गया है जिसे रंगो से रंग दिया गया है।

गोल रंगोली
यह बडी़ सी गोल रंगोली बहुत ही गजब की है। इसे बनाने के लिये एक नहीं बल्कि कई हाथ लगे होंगे। इसे आप पूजा के कमरे के बाहर बना सकती हैं या फिर ड्राइंग रूम में। इसमें लाइट और डार्क रंगों का मेल देख कर मन खुश हो जाता है।

मार्बल स्टोन रंगोली
यह रंगोली बडी़ ही स्टाइलिश है। इसमें वाइट मार्बल और रंग बिरंगे स्टोन्स का प्रयोग किया गया है जिसे देखते ही मन खुश हो जाता है। इसे आप अपने गार्डन में बना सकती हैं।

गाय के डिजाइन वाली कोलम
यह एक पारंपरिक की डिजाइन है जिस पर रंगीन गाय बनी हैं। पवित्र गाय का पोंगल के साथ एक विशेष महत्व है। इसे प्रभावी बनाने के लिये फूल और चमकीले रंगों का उपयोग किया गया है।

मार्डन आर्ट
यह एक क्रियेटिव डिजाइन वाली रंगोली है जो कि मार्डन घरों में बनाई जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
