Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
विंटर स्पेशल : बजट में कैसे करें घर का पुनरूद्धार
आपको कभी भी आराम की जरूरत होती है तो सबसे पहले घर याद आता है। अपना घर अपना ही होता है, क्योंकि वह आपकी जरूरतों के हिसाब से मेंटेन होता है। कभी - कभी आपको लगता है कि मौसम बदल रहा है और अब घर की सेंटिग भी बदल देनी चाहिए और इसे नया लुक देना चाहिए।
अपने घर को नया लुक देने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, कुछ आसान सी बातों और सरल तरीकों से आप अपने घर को फिर से लेटेस्ट लुक में ला सकते है। तो इस बार सर्दियों में, अपने घर को कुछ इस तरीके से सजाएं : -

1) अच्छे से प्लान कर लें : घर को रिडेकोरेट करने से पहले अच्छी तरह प्लानिंग कर लें कि आपको क्या - क्या चेंजस करवाने है, आपका बजट कितना है और आपके पास कितना समय है। इन बातों को ध्यान में रखकर आप अने आगे के काम आसानी से कर सकते है।
2) कैसे उपयोग करें : घर को बजट में दुबारा से रिडेकोरेट करने के समय आप ध्यान दें कि किन पुरानी चीजों को आप नए लुक में दुबारा से यूज कर सकते है। बेवजह नई चीजों पर पैसा न लगाएं। जैसे - अगर आप अपने घर की लाइटिंग बदलना चाहते है तो अपने घर की पुरानी लाइटिंग पर कलरफुल पन्नी लगाकर उसे दुबारा यूज में लाएं।
3) सामान को रिसाईकिल करें : अगर आपका बजट कम है तो अपने घर के सामान का रिसाइकल करना सीखें। किसी भी पुरानी या टूटी फूटी चीज को नए रूप में कन्वर्ट कर दें। इसके लिए आपको बहुत क्रिएटिव होना जरूरी है। इस तरीके से घर बहुत कम पैसों में ही नए लुक में बदल जाएगा।
4) सामान दान करें या बेंच दें : आप अपने घर से जो सामान हटाना चाहते है उसे जरूरतमंद लोगों को दान कर दें या उसे बेचकर कुछ नया सामान ले लें। इस तरह से आपका खर्चा बहुत कम होगा।
5) स्वयं पर निर्भर रहें : घर का पुनरूद्धार करते समय आप स्वयं पर निर्भर रहें, किसी और का सहारा न देखें। आप जितना खुद कर सकते है उतना ही काम फैलाएं। खुद से सारे काम निपटाएं, इससे आपके द्वारा लगाई जाने वाली लागत में कमी आएगी।
6) बेकार की चीजें न लें : अगर आपको निश्चित बजट में काम करना है तो बेकार की चीजों में पैसा कतई खर्च न करें। अपने घर में जरूरत का सामान पहले लें, उसके बाद ही फालतू के आइटम पर ध्यान दें।
इस तरह घर को कई तरीके से सजाया जा सकता है, आपके बजट में घर को सजाने के यह सबसे अच्छे उपाय है।



Click it and Unblock the Notifications