Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
इन ट्रिक्स से बनाएं अपने बाथरूम को जोरदार
आज कल लोग न केवल अपने कमरे और किचन को ही सजाने पर ध्यान देते हैं बल्कि बाथरूम को सजाने पर भी खासा पैसा खर्च करते हैं। आप चाहे कितने भी छोटे घर में रहते हों पर अगर आपने बाथरूम को अच्छे ढंग से साफ सुथरा रखा है तो देखने वाले भी कहेगें वाह भाई। अगर आप सोंचते हैं कि बाथरूम को तभी सजाया जा सकता है जब आपके पास बहाने के लिये बहुत सारे पैसे हों। लेकिन ऐसा नहीं है, आप अपने बाथरूम को अपने अनुसार और अपने बजट में रह कर सजा संवार सकते हैं।
आज कल बाजार में कितने ही डिजाइनों और कम खर्च में बाथरूम फिक्सचर मौजूद हैं, वहां जा कर आप अपने बजट के अनुसार उनमें से एक चुन सकते हैं। बाथरूम में बहुत सी लाइटें लगाएं जिससे वह बड़ा और खूबसूरत दिखने लगे। यहां पर कुछ जोरदार ट्रिक्स दी हुई हैं, जो आपके बाथरूम को बड़ा और मंहगा दिखाने में मदद करेगी।

लाइट लगाएं
रौशनी से भरा बाथरूम देखने में बड़ा और साफ लगता है।

सफाई रखें
बाथरूम में सफाई रखने से वह बहुत सुंदर लगता है। सिंक, बाथटब और टाइल्स को साफ सुथरा रखें। इससे आपका बाथरूम अपने आप ही सुंदर लगने लगेगा।

खूबसूरत शीशा
आपको ऐसे शीशे इस्तमाल करने चाहिये जो दिखने में तो मंहगे लगे पर हो ना। बाथरूम की दीवारों पर शीशे लगाइये।

सफेद तौलियों को साफ रखें
बाथरूम में लगी सफेद रंग की तौलियों को हमेशा साफ सुथरा रखें, इससे बाथरूम भी साफ दिखेगा।

बाथरूम में हो मेटल की फिटिंग
बाथरूम में कभी भी प्लास्टिक के नल या फिटिंग नहीं लगवाने चाहिये। हमेशा मेटल की फिटिंग ही लगवाएं।

शॉवर के पर्दे
शॉवर के पर्दे ज्यादा मंहगे नहीं होते और इन्हें लगाने से बाथरूम में क्लास आता है।

डिजाइनर टाइल
बाथरूम में कलर टाइल्स लगाएं क्योंकि हल्के रंग की टाइल्स जल्दी ही गंदी हो जाती है।

कलात्मक ढंग से सजाएं बाथरूम
बाथरूम को अपने ढंग से कलात्मक रूप से सजाएं। सुगन्धित मोमबत्तियां, अरोमैटिक ऑयल और फूलों की पंखुडियों से बाथरूम को मंहगा लुक दें।



Click it and Unblock the Notifications
