Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर सजाने के अनोखे तरीके
कुछ लोगों को घर सजाने का शौक होता है, उन्हे हर जगह बिल्कुल डेकोरेटेड और प्रॉपर पसंद होती है। घर को सजाने का तरीका हर किसी को ठीक से नहीं आता और कभी - कभी सारे लोग घर को एक ही तरीके से सजा देते है जिससे उसमें कुछ भी नयापन नहीं लगता है। आज हम आपको घर सजाने के कुछ अनोखे तरीके बताएंगे, जिससे आपका घर दूसरों से अलग और अनोखा दिखेगा। जानिए इन खास तरीकों को :
घर सजाने के अनोखे तरीके
टेक्सचर दीजिए :
अपने घर को कुछ अनोखा सा टेक्सचर दीजिए, ताकि वह औरों से अलग दिखे। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप सारी दीवारों पर कोई बनावट बनाएं या डिजाइन दें। सिर्फ एक दीवार पर भी हल्की सी डिजाइन बनाकर रूम या घर को अनोख लुक दिया जा सकता है। इस बारे में इंटीरियर डिजायनर केतकी पासी बताती है कि आप अपने घरों की दीवारों को खुद से भी टेक्सचर दे सकते हैं जो आपको अलग अनुभव देगा और देखने में भी अच्छा लगेगा।

कंक्रीट से खूबसूरती से सजाएं :
छोटी वाली कंक्रीट से भी घर को सजाया जा सकता है। इसे किसी फ्लॉवर पॉट पर चिपकाएं या किसी वॉल पर डिजायन देकर चिपकाएं। इससे बिल्कुल अनोखा लुक आएगा लेकिन घर का माहौल नेचुरल लगेगा। केतकी इस बारे में बताती हैं कि घरों के कमरों में कोनों में बोनसाई लगाएं और घरों के दरवाजों के बाहर गमले रखें, इससे पूरे घर में ग्रीनरी लगेगी और लुक भी अच्छा आएगा।
सीपों से सजाएं :
घर को सीपों से सजाएं। समुद्र तट की सैर पर जब भी जाएं, वहां से सीपों से बनी घरेलू डेकोरेशन के सामान लाना कतई न भूलें। सीपों का इस्तेमाल घर में कई क्रिएटिव तरीकों से किया जा सकता है। जितने प्रकार से आपको घर में सीपों का इस्तेमाल समझ में आएं करें। इंटीरियर डिजाइयनर मोहित जी निसार का कहना है कि सीपों का यूज कैंडिल स्टैंड के लिए करना सबसे अच्छा लगता है।
लाइट :
घर की सजावट में सबसे ज्यादा जरूरी प्रॉपर लाइट का होना होता है। घर के कोनों में लाइट लगाएं। अलमारियों में कन्सील लाइट को लगाएं। हल्की और कम रोशनी की लाइट कमरे में अच्छी लगती है जिससे आंखों को सुकून और आराम मिलता है। डाईनिंग पर भी प्रॉपर लाइट रखें ताकि एक अलग सा फील आएं।
सभी सामान अपनी जगह पर हो :
घर को सजाने में सबसे बड़ा हाथ सामान की व्यवस्था का होता है। घर के सभी सामान को अपनी जगह पर रखें। जो सामान जहां का हो, उसे तुंरत यथास्थान पंहुचा दें।
कांच में सामान को डेकोरेट करें :
घर की क्रॉकरी से लेकर हर अच्छे और मंहगे सामान को कांच की अलमारियों में प्रॉपर सेट करें। उन्हे समय - समय पर साफ करते रहें और कभी - कभार उनको इधर से उधर भी कर लें ताकि घर में कुछ चेंज सा लगे।
टेबल फ्रेम्स
छोटे - छोटे फैंसी डिनर टेबल फ्रेम्स से घर को सजाएं। मोहित इस बारे में बताते है कि विभिन्न आकार के ग्लास को डेटोरेटिव आइटम की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है तो वाकई में घर की सजावट में चार चांद लगा देते है।
दीवार पर लैडर बनवाएं :
बाथरूम की दीवार पर लैडर बनवाएं, इससे घर का लुक भी नया आएगा और आप इन सीढियों पर अपनी टॉवल और कपड़े भी रख सकते है। ऐसा बाथरूम, एक ट्रेडीशनल बाथरूम से हटकर लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
