Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जन्माष्टमी के दिन ऐसे सजाइये अपने बाल गोपाल को
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, जी हां, कई दिनों के लंबे इंतजार के बाद भगवान श्री कृष्ण के भक्तों को नाचने-गाने और खुशी मनाने का मौका मिल ही गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी वह हिंदुओं का पर्व है जिस दिन श्री कृष्ण यानी कि विष्णु जी ने स्वयं धरती पर जन्म लिया था। आज के दिन लोग अपने घर को साफ-सुथरा कर के भगवान श्रीकृष्ण को और उनकी पालकी को सजाते हैं। कन्हैया के जन्मदिन पर बनाइये ये टेस्टी मिठाइयां
घर में पूजा घर को अलग-अलग थीम से सजाया जाता है और अगर भक्तों के घर में छोटे बच्चे हैं तो, लोग उन्हें भी छोटा कृष्ण और राधा जी के अवतार में सजाते हैं। यानी कि पूरी मौज-मस्ती के साथ जन्माष्टमी मनाई जाती है। क्या आप जानते हैं कि इस बार यह श्री कृष्ण का कौन सा जन्मदिन है इस बार हम प्रभु कृष्ण का 5 हजार 241वाँ जन्म दिवस मनाएँगे। एक दिन के व्रत रखने के बाद आखिर जन्माष्टमी का दिन आ ही गया।
जन्माष्टमी के दिन घर में बहुत स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं और पूजा घर को सजाया जाता है। अगर आपके घर में भी प्यारे से श्री कृष्ण की मूर्ती या बाल गोपाल स्थापित हैं, तो उन्हें कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जरुर सजाइये। आइये देखते हैं श्री कृष्ण के कुछ अनोखे अवतारों को और लेते हैं इन्हीं से कुछ आइडिया अपने कृष्णा को सजाने का।


फूलों से सजाएं
ज्यादातर लोग भगवान जी की मूर्ती को अगल अलग रंगों के फूलों से सजाते हैं। आप सजावट के लिये गेदें और गुलाब के फूलों का प्रयोग कर सकते हैं।

रंग बिरंगे पर्दे
पीछे की दीवार ढंकने के लिये आप चमकदार और अलग अलग रंगों के पर्दों का प्रयोग करें जैसे, लाल, पीले और नीले रंगों का।

खुशबूदार मालाओं का प्रयोग
भगवान को माला न पहनाया जाए, ऐसा तो असंभव है। इसलिये आप उन्हें चमेली के फूलों का माला पहनाएं।

कृष्णा के खास कपडे़
बाल गोपाल के साइज का कपड़ा खरीदे और उसके साथ गंहने, गले का हार, मुकुट और बांसुरी भी खरीदें।

सुंदर सा मुकुट
कृष्ण जी हमेशा से ही मुकुट पहनते थे इसलिये उन्हें एक सुंदर और भारी सा मुकुट पहनान न भूलें।

मोर का पंख जरुरी
कृष्ण जी को आप मोर के पंख से भी सजा सकते हैं।

सर्दियों वाले कृष्ण जी
अगर आप विदेश में रहते हैं और वहां पर सर्दी पड़ रही हो तो, आप कृष्ण जी के कपडे़ को सर्दियों के हिसाब से खरीद सकते हैं।

झूला
आप कृष्ण जी को उनके झूले पर बिठा कर उन्हें फूलों से सजा सकती हैं।

गाय
कृष्ण जी की मूर्तियों के साथ मिट्टी से बनी गाय या फिर चांदी कि बनी गाय सजाइये।

लाल और पीले का मेल
हिंदु धर्म में पीले और लाल रंग को बहुत शुभ माना जाता है। तो ऐसे में आपभी भगवान को इसी रंग से सजाइये।

चंदन से टीका करें
श्री कृष्ण के चेहरे को चंदन से टीका कर के सजाइये।

सिंघासन
कई घरों में श्री कृष्ण जी का खुद का सिंघासन होता है, जिसे आप सुंदर कपड़े और फूलों से सजा सकते हैं।

तांबे का सिंघासन
बाजार में आपको कई सुंदर तांबे के सिंघासन मिल जाएंगे, जिस पर आप अपने कृष्ण को बिठा सकती हैं।

चमचमाते कपड़े
कृष्ण जी के कपड़े आकर्षक होने चाहिये। उनके कपड़ों में स्टोन और मोतियों का काम कीजिये और खुद ही कपड़े तैयार कीजिये।

हीरे का हार
कई लोग अपनी श्रद्धा के हिसाब से भगवान श्री कृष्ण को हीरों से लाद देते हैं।

कृष्णा और यशोदा
श्री कृष्ण को यशोदा जी के साथ रखने का आइडिया सबसे अच्छा है।



Click it and Unblock the Notifications