Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
ठंड में इन चीजों से सजाएं अपना घर
ठंड का समय आ चुका है। इस बार के ठंड को आप आकर्षक सजावट से खास बना सकते हैं। बात चाहे आपके घर की हो या आफिस की, थोड़ी सी सजावट करके आप इसे खूबसूरत लुक दे सकते हैं। ठंड के समय में बोझिल मौसम के कारण आप ज्यादा बाहर निकलना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि आप अपने घर को सजा कर खुशगवार जरूर बना सकते हैं।
छुट्टी का समय आप निश्चित रूप से घर पर बिताना पसंद करेंगे। साथ ही आप घर को अच्छे से सजा कर इसे और भी सुखद बना सकते हैं। ठंड के मौसम में अपने घर या आफिस को सजाने से पहले यह पता लगाएं कि इस साल कौन—कौन सी नई सजावटी चीजें आई हैं। साथ ही यह भी देखें कि आपके घर और आफिस के अनुकूल क्या होगा। अगर आप कुछ बेहतरीन सजावटी चीजों के बारे में जानना चाहते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं—

1. खूबसूरत सिलवेट
अगर आप ठंड के दौरान अपने घर को कलात्मक रूप देना चाहते हैं तो आप सिलवेट का चयन कर सकते हैं। अपने घर में कुछ खूबसूरत सिलवेट लगाएं। इससे घर में वास्तविक ग्लैमर आएगा।
2. आइस रीथ का जादुई असर
सजावट सिर्फ आपके घर के अंदुरूनी हिस्से तक सीमित नहीं होनी चाहिए। आपको घर के बाहरी हिस्से को भी सजाना चाहिए। हालांकि इसमें थोड़ी सावधानी भी बरतनी होती है। आपको अपने आउटडोर को खूबसूरत और आकर्षक बनाना होगा। इसके लिए आप आइस रीथ यानी बर्फ की हार का सहारा ले सकते हैं। इससे निश्चित रूप से आपके घर की सुंदरता बढ़ जाएगी।
3. बरामदे को न भूलें
अगर आप घर की सजावट को लेकर गंभीर हैं तो आपको थोड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी। ठंड में आप जिस तरह से अपने रूम को सजाते हैं, वैसे ही अपने बरामदे को भी सजाए। यह आपके घर की सुंदरता में और इजाफा कर देगा।
4. गमलों को बदलें
पौधों के गमलों को बदल दें और उन्हें रंग बिरंगे गमलों में लगाएं। इससे आपके गार्डन की सुंदरता बढ़ जाएगी। वहीं कुछ पौधों को घर के अंदर रख लें ताकि उन्हें कठोर मौसम से बचाया जा सके।
5. सामने के दरवाजे को आकर्षक बनाएं
यह साल का सबसे ठंडा समय होता है और आपको इस के लिए तैयारी की जरूरत होती है। आप घर को सजाने की शुरुआत सामने के दरवाजे से कर सकते हैं। सामने के दरवाजे पर आप एक जोड़ी आइस स्केट को लटका कर इसे तैयार कर सकते हैं।
6. स्ट्रक्चरल एलमेंट का इस्तेमाल करें
ठंड में आप अपने गार्डन को उतना ही खूबसूरत बना सकते हैं, जितना कि यह गर्मी के समय था। इसके लिए आप इसमें कुछ स्ट्रक्चरल एलमेंट्स लगा सकते हैं। कुछ रंगों का इस्तेमाल करके आप अपने गार्डन को खूबसूरत और कलरफुल बना सकते हैं। ठंड के समय आपका गार्डन मौसम की तरह ही खास होना चाहिए। आप थोड़ा सा ध्यान देकर इसे और खूबसूरत बना सकते हैं।
7. और अंत में
अगर आप ठंड के समय साज—सज्जा के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको अपने बजट का भी ध्यान रखें। जहां तक हो सके अपने बजट को कम रखने की कोशिश करें। सजावट का मतलब यह नहीं होता है कि आप बेकार में पैसे खर्च करें। आप घर के भी कुछ सामान का इस्तेमाल सजावट में कर सकते हैं। ठंड का समय छुट्टियों का समय होता है। तो इस बार ठंड में अपने घर को सजाकर छुट्टियों का आनंद लें।



Click it and Unblock the Notifications
