Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्रिसमस के पहले जरुर कर लें ये 6 जरुरी काम
अगर आपने क्रिसमय की तैयारी पहले से नहीं कर रखी है तो आपके लिये यह काम थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन चिंता ना करें क्योंकि हम आपके लिये कुछ ऐसे टिप्स ले कर आए हैं, जिससे आपको आखिरी समय में मैनेज करने में आसानी होगी। क्रिसमय के पहले अगर आप कुछ दिन पहले भी अगर हमारी बताई गई चीजें कर लेंगी तो भी आप क्रिसमस के दिन पर चिंता मुक्त रह सकती हैं। तो अगर आपने पहले से प्लानिंग ना की हो तो आजमाइये हमारे बताए गए यह 6 जोरदार टिप्स।
ऐसा करने पर आपको इस बात का भी अनुभव हो जाएगा कि अगले आने वाले बड़े बडे़ त्योहारों पर किस तरह अरेंजमेंट्स की जाती हैं।

सफाई:
आपके पास अब बहुत ही कम दिन बचे हैं इसलिये घर के मेन एरिया पर ही फोकस करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। घर में जो समान जरुरी नहीं है सबसे पहले उसे निकाल फेंके और बाद में घर की अच्छे से डस्टिंग करें। READ: ऐसे करें क्रिसमस पार्टी के लिए डेकोरेशन

फ्रिज खाली करें:
फ्रिज अगर भरी हुई है तो इस समय जिन चीजों की आवश्यकता ना हो उसे निकाल फेंके। इससे आपकी फ्रिज में क्रिसमस में बने व्यंजनों को रखने की काफी ज्यादा जगह हो जाएगी।

घर सजाएं:
एक बार जब आपने अपने घर को कबाड़ मुक्त कर लिया हो, तब उसे सजाएं। अपने क्रिसमस आइटम को रेडी रख लें। घर के अलग अलग हिस्सों को सजाने के लिये घर के अन्य सदस्यों को थोड़ी-थोड़ी जिम्मेदारी बांट दें। इससे आप समय रहते हुए घर सजा लेंगे।

ताजी सामग्री खरीदें:
क्रिसमस के दो या तीन दिन पहले ताजी सामग्रियां खरीदें। जैसे फल और सब्जियां। क्रिसमस के दौरान न जाने कब सब्जियों और फलों की आवश्यकता पड़ जाए, ऐसे में उन्हें अपने पास ही खीरद कर रख लें। READ: जानिये क्रिसमस के जुड़ी 5 गलत भ्रान्तियां

क्रिसमय ट्री की सजावट:
अपने क्रिसमस ट्री को अपने फेमिली मेंमर्स के साथ मिल कर सजाएं। इससे आपके घर में हंसी खुशी का माहौल जमेगा। साथ ही इससे फेमिली मेंबर्स तनाव मुक्त होंगे।

खाने का मीनू प्लानिंग:
क्रिसमय पर खाने में क्या बनाना है इस बात पर अभी से ही चर्चा शुरु कर दें। अगर आप उस दिन कोई स्पेशल आइटम बनाने वाली हों तो इस बात का ख्याल रखें कि उसके लिये किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता पड़ेगी। अपनी किचन की पैंट्री चेक करें और फिर आइटम की शॉपिंग लिस्ट तैयार करें।



Click it and Unblock the Notifications
