Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
बाथरूम में प्रकाश के लिए 7 युक्तियाँ
हमारे घर में बाथरूम ऐसा स्थान होता है जिसका उपयोग हम दिन भर करते रहते हैं। जब हम बाथरूम में होते हैं तो वह समय हमारा निजी समय होता है जहाँ हम स्वयं को स्वच्छ और तरोताज़ा करते हैं। इसे सुंदर और आरामदायक बनाने के साथ साथ हमें इसे स्वच्छ और सुरक्षित भी बनाना चाहिए। बाथरूम की सुरक्षा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं जिनका हमें ध्यान रखना चाहिए जैसे इलेक्ट्रानिक उपकरणों को पानी से दूर रखना, ज़मीन को सूखा रखना, पकड़ने के लिए बार लगाना, नॉन स्लिपरी (न फिसलने वाली) मैट बिछाना तथा प्रकाश की अच्छी तरह व्यवस्था करना।
इन ट्रिक्स से बनाएं अपने बाथरूम को जोरदार
सही है, जो बातें हमने बताई हैं वो निश्चित ही महत्वपूर्ण हैं परन्तु हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि बाथरूम में प्रकाश अच्छी तरह से हो। आप ऐसा बाथरूम पसंद नहीं करेंगे जहाँ अँधेरा हो। यह बात आपके लिए भी असुरक्षित होगी कि आप बिना देखें ही उस स्थान पर चले जाएँ जहाँ आप जा रहे हैं। इसके अलावा उचित प्रकाश से बाथरूम अधिक आरामदायक लगता है। अत: आज हम आपको बताएँगे कि आप बाथरूम में लाईट की व्यवस्था किस तरह करनी चाहिए।

1. टास्क लाइटिंग लगायें
वैनिटी तथा शॉवर के ऊपर टास्क लाइटिंग लगवाएं। परन्तु यदि बाथरूम छोटा है तो दो टास्क लाईट लगाने की आवश्यकता नहीं है यदि एक ही लाईट से पूरे बाथरूम में अच्छी तरह प्रकाश हो रहा हो। टास्क लाइटिंग से आपको यह जानने में सहायता मिलती है कि आप कहाँ जा रहे हैं तथा आप स्वयं का ध्यान भी रख सकते हैं।

2. मिरर (दर्पण) के ऊपर टास्क लाईट न लगायें
मिरर के ऊपर लाईट लगाने से आपके चेहरे पर परछाई आती है। यह लाईट मेकअप और शेविंग करने के लिए सहायक नहीं होती। लाईट बहुत अधिक अंदर की और धंसी हुई नहीं होना चाहिए। मिरर के ऊपर लाईट लगाने के स्थान पर उसे मिरर के एक और लगायें ताकि आपके चेहरे पर समान रूप से प्रकाश आ सके। यदि आपके वैनिटी का डिज़ाइन और साईज़ इस बात की अनुमति नहीं देता तो आप मिरर पर प्रकाश बढ़ा सकते हैं।

3. टास्क लाईट वॉट
गेस्ट बाथरूम तथा मास्टर बाथरूम के लिए 75-100 वॉट क्षमता के बल्ब का उपयोग करें। यदि आप कॉम्पेक्ट फ्लोरोसेंट का उपयोग करते हैं तो 24-26 वॉट क्षमता का उपयोग करें तथा एलईडी के लिए 20-25 वॉट क्षमता का उपयोग करें। आप डिमर्स का उपयोग भी कर सकते हैं ताकि सुबह के समय आप लाईट को एडजस्ट कर सकें। पाख़ाने के लिए 45 वॉट क्षमता का उपयोग करें।

4. आसपास के परिवेश के प्रकाश स्त्रोत का उपयोग करें
आसपास के वातावरण के प्रकाश का उपयोग प्रकाश के प्राकृतिक स्त्रोत की तरह किया जा सकता है। यदि बाथरूम की छत ऊंची है, कोव डिज़ाइन (खोह वाला डिज़ाइन) या केंटीलीवर डिज़ाइन है तो आप पारदर्शी शेड की लटकाने वाली लाइट्स का उपयोग करके आप परिवेश की लाईट का उपयोग कर सकते हैं। लटकने वाली लाइट्स या झूमरों के अलावा आप कोव लाइटिंग का उपयोग भी कर सकते हैं जो कमरे को एक सॉफ्ट टच भी देता है।

5. एक्सेंट लाइटिंग लगाना न भूलें
एक्सेंट लाईट लगाकर आप अपने बाथरूम में अधिक नाटकीयता ला सकते हैं। आप एक छोटा धंसा हुआ लाईट लगा सकते हैं जो किसी दिशा को या किसी कलाकृति को दर्शा रहा हो। इस लाईट को लगभग 35 डिग्री के कोण पर शॉवर पर रखें जिससे आपके बाथरूम में चमक आएगी तथा आपके बाथरूम की टाइल्स भी प्रकाशित होंगी।

6. डेकोरेटिव (सजावटी) लाइटिंग लगायें
आप अपनी लाइटिंग का दुहेरा उपयोग कर सकते हैं। यदि आप सुंदर लाइट्स का उपयोग करते हैं तो इससे आपके बाथरूम की शोभा भी बढ़ती है। परन्तु आप सिर्फ सजावट के लिए भी लाईट लगा सकते हैं। दीवार की लाईट या झूमर इसके लिए अच्छा रहेगा।

7. डिमर्स लगायें
अच्छा होगा यदि आप लाईट को नियंत्रित कर सकें। बाथरूम में लगी हुई लाइट्स के प्रकाश को नियंत्रित करने के लिए डिमर्स लगायें। इन डिमर्स की सहायता से आप किसी भी स्थान का मूड भी बदल सकते हैं। मुझे पता है कि आप सोच रहे हैं कि डिमर्स केवल बेडरूम या लिविंग रूम के लिए ही उपयोगी हैं परन्तु इनका उपयोग बाथरूम में भी किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
