Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
इस तरह से घर सजाएं पीले रंग से
मानसून के दिनों को रंगों का मौसम कहा जाता है। वातावरण में हरियाली, आसमान में इंद्रधनुष, बादलों के बदलते रंग आदि हमें प्रकृति के सारे रंग दिखा देते है, ऐसे में क्यूं न हम अपने घर को भी सजाएं और उसे कुछ नया और प्यारा लुक दें। आजकल घरों को सजाने में ब्राइट कलर का फैशन चल रहा है। ब्राइट कलर करने से सुस्ती और उदासी दूर भाग जाती है। इसलिए बोल्ड स्काई आज आपको होमडेकोरेशन के लिए कुछ स्पेशल कलर को सजेस्ट कर रही है और वह कलर है येलो.... पीला रंग बहुत ब्राइट और रिफ्रेशिंग कलर है। मानसून के दिनों घर में पीला रंग खिला-खिला लगता है और चिपचिपी नहीं लगती है। इसके साथ ही घर के पर्दे, बेडशीट आदि भी येलो करें, इससे घर काफी सुंदर लगेगा।
बोल्डस्काई के इस स्पेशल होम डेकोरेशन आर्टिकल में आइए जानते है कि और क्या खास हो सकता है घर की सजावट में :

1. पीले पर्दे: अगर आपके घर में डार्क कलर के सोफा हैं तो यह पीले रंग के पर्दे खूब फबेंगे। इससे आपके कमरे में रोशनी काफी खुली-खुली लगेगी और उमंग भरा कमरा लगेगा। पीला रंग बिल्कुल भी डिप्रेसिव नहीं होता है।
2. पीली बेडशीट: लेमन येलो कलर की बेडशीट रूम को एक स्पेशल लुक देती है। हालांकि अगर आप और खिला-खिला लुक देना चाहती हैं तो फूलों के प्रिंट वाली बेडशीट लगाएं। वास्तु के हिसाब से घर में कौन सा रंग करवाएं?
3. पीले फूल: पीले फूल हमेशा आपको घर को ताजगी से भर देते है। पीले गुलाब, सूरजमुखी और गेंदे के फूल काफी लुभावने होते है।
4. पीले कुशन: आप अपने सोफे पर बेडशीट के प्रिंट से मैच करता या उसके रंग से मेल खाता कुशन कवर लगाएं। इससे सोफा भी रूम में निखर कर आएगा और पूरा रूम काफी डेकोरेटेड लगेगा।
5. पीली एस्सेरीज: अपने घर को डेकोरेट करने के लिए आप अपने घर में जो भी डेकोरेशन का सामान लगाएं वह पीला ही रखें। जैसे- विंड चाइम्स, लाइट्स आदि। इससे घर में नया लुक आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
