आज कल शहरों में महिलाएं अपने खाली समय को अच्छे ढंग से बिताने के लिये घर पर किटी पार्टी करती हैं। अगर आप भी उन महिलाओं में से एक हैं तो आपके सामने एक समस्या जरुर आती होगी और वह समस्या है कि अपने घर को कैसे सजाया जाए? तो चलिये आज हम आपको बताते हैं कि किटी पार्टी के लिये अपने घर को कैसे सजाएं।
फूल
फूल ना तो पॉकेट पर भारी पड़ते हैं और ना ही देखने में किसी को बुरे लगते हैं। आप इन्हें सेंटर पीस के तौर पर डायनिंग टेबल या लिविंग रूम में सजा सकती हैं।
सेंटरपीस
सेंटरपीस आपके कमरे में चार्म पैदा कर सकते हैं। अगर इन्हें टेबल पर रख दिया है तो पूरा कमरा सजाने की जरुरत नहीं है।
खूबसूरत शैंपेन के गिलास
किटी पार्टी में अक्सर महिलाएं शराब का सेवन करना भी पसंद करती हैं। तो ऐसे में आप कुछ शैंपेन के गिलास या वाइन गिलास भी सजा सकती हैं।
कटलरी सेट
पार्टी में खाना ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। तो कोशिश कीजियेगा कि आपकी पार्टी में अच्छे कटलरी सेट भी जरुर हों।
डायनिंग टेबल
डायनिंग टेबल को सेंटरपीस से सजाइये। इस पर मैचिंग टेबल मैट्स और नैपकिन रखिये।
सोफा
पार्टी लिविंग रूम में ही होती है इसलिये अपने सोफे पर सुंदर सा कवर लगाएं और उस पर स्टाइलिश कुशन कवर भी रखें।
झालर
झालर लगाने से पार्टी में जान आ जाएगी और आपकी पार्टी क्लासी दिखेगी।
कालीन
खाली जमीन को कालीन से ढंक दें। कालीन आपके कमरे के थीम से मैच होनी चाहिये। और अगर आप कंफ्यूज हैं तो, काली या फिर सफेद रंग की कालीन पसंद कर लें।



Click it and Unblock the Notifications


