Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कैसे बनाएं अपने छोटे से घर को विशाल
क्या आपका घर बहुत छोटा है? यहां हम आपको अपने सामान को रखने के लिए कुछ अनोखे तरीके बताएं जिससे आपका घर विशाल तथा सुंदर दिखेगा।
क्या आप बडा है तो बेहतर है की धारणा में रहते हैं? हो सकता है, लेकिन कई आश्चर्यजनक चीजे एक छोटे पैकेज में भी आ सकती हैं। उदाहरण के लिए: मुंबई में जगह की कमी के कारण कई लोग छोटे-छोटे मकानों में रहते हैं। लेकिन अब यह धारा विपरीत दिशा में बढ रही है।
अतः आज के दौर में छोटा मकान ही लोगों के लिए काफी है तथा उसे अपनी जरुरत अनुसार विस्तृत करना ज्यादा जरुरी हो गया है, इस लेख में छोटे से घर को विशाल बनाने के कुछ उपयोगी टिप्स दिए गए हैं।

1. जरुरी चीजों को रख कर अनावश्यक चीजों को बाहर निकालना ही एक तंग जगह में अच्छी तरह से रहने का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। घर की जरुरी चीजों में निवेश करें तथा जो चीजें बेकार हैं उन्हें फेंक दें। छोटे से किचन को कैसे करें अरेंज
2. दीवार अलमारियां बनाएं। यह अपने घर के सामान को एकत्रित करने का एक त्वरित तरीका है।
3. किसी भी प्रकार की कला आंखों को ठंडक तथा मन को शांति देती है। पारंपरिक, समकालीन, हाथ से बनी या सड़क के किनारे से खरीदी गई वस्तुएं, आपके घर के खाली कोनो या दीवारो में जान डाल सकती हैं। इन वस्तुओं से आप दीवारों के रंगों को निखारने के साथ-साथ हलका भी कर सकते हैं।
अपने छोटे से घर को रंगीन बनाने के कुछ त्वरित तरीके
- अपनी घर की छत को दीवारों से भी गहरे रंग से रंगे। यह करने के लिए कुछ डिजाइन रूपांकनों को जोड़ें।
- आप कमरे में रंगीन और फैशनेबल वॉलपेपर का उपयोग कर सकते हैं।
- जगह को बढाने के लिए अपनी अलमारी या कमरे में एक रॉड या शेल्फ को जोड़ें।
- इसका इस्तेमाल चीजों को टांगने के लिए कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, दीवारों पर अपने सभी सुंदर आभूषण को लटकाएं; इससे कमरा जगमगाता रहेगी।
- सामान को अलग करने के लिए टोकरियों तथा बक्सों का प्रयोग करें। इस तरह वस्तुएं केवल व्यवस्थित ही नहीं रहती, बल्कि घर भी साफ रहता है। रिबन या बेल के साथ बनी बेंत की टोकरियों का इस्तेमाल करें।
क्या ना करें
- बडे-बडे डिज़ाइन वाले कुशन व पर्दे ना लगाएं चूंकि इससे आपका घर और भी अव्यवस्थित दिखेंगा।
- कम फर्नीचर का इस्तेमाल करें, विशेष रुप से जो बिलकुल भी उपयोगी नहीं है उसे ना रखें।
- कभी भी उन चीजों को ना खरीदें जिनका आप सही ढंग से इस्तेमाल ना कर सकें फिर चाहे वह आपके कमरे के अनुकूल हो या ना हो।
- एक जमाखोर ना बने। उन चीजों को बाहर निकाल दें जिनकी आपको जरुरत नहीं है।
- यदि आपका कमरा छोटा है, तो बड़े चित्रों तथा तस्वीरों को कमरे में ना लगाएं।
- अपने सामान के साथ बहुआयामी रहे और अपने कमरे को संतुलित रुप प्रदान करें।



Click it and Unblock the Notifications
