Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बसंत के लिए ऐसे करें घर को तैयार
ठंड का शुष्क और कठोर मौसम अब खत्म होने के कगार पर है। अब समय है बसंत ऋतु के स्वागत का। यह गर्म मौसम तेजी से दस्तक दे रहा है। यानी कि अब आपको अपने अलमारी में ठंड के कपड़े की जगह पर बसंत ऋतु के कपड़े रखने होंगे। अलमारी के साथ—साथ आपको अपने गार्डन, घर की व्यवस्था और सजावट भी बदलनी होगी। जैसा कि हमने ठंड के मौसम में घर की साफ सफाई के बारे में बात की थी, उसी तरह आज हम घर को बसंत ऋतु के लिए तैयार करने की बात करेंगे।
बसंत ऋतु के लिए घर की साफ सफाई का काम थोड़ा मुश्किल है, पर नीचे बताए गए टिप्स की मदद से आप इसे आसान बना सकते हैं।
वास्तु टिप्स के अनुसार लगाइये आईना

1. लिस्ट बनाएं
बसंत ऋतु के लिए घर की सफाई करने से पहले सफाई के लिए जरूरी चीजों की लिस्ट बना लें। साथ ही आप उन चीजों की भी लिस्ट बना लें जिसे आप घर में बदलना चाहते हैं। लिस्ट बना लेने से चीजें खुद ब खुद आसान हो जाएंगी। घर की साफ-सफाई का सबसे अच्छा टिप्स यही है कि आप अपने घर का सावधानीपूर्वक मुआइना करें और जरूरी चीजों, एसेसरीज व सफाई में प्रयोग होने वाली चीजों की लिस्ट बना लें।

2. बदलाव का समय
बसंत ऋतु में हर तरफ चमक-दमक होनी चाहिए। बसंत को चमकीला और खूबसूरत बनाने के लिए तकिए का कवर, बेडशीट और सजावटी चीजों को बदल दें। घर के विंटर कलेक्शन को हटाकर इसके स्थान पर ब्राइट और कूल कलर का इस्तेमाल करें। गर्म मौसम में अपने घर को ठंडेपन का एहसास कराने के लिए आप नीले और हरे रंगे के शेड का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही घर के रंग और लेआउट में बदलाव भी सजावट के लिहाज से बेहद जरूरी होता है।

3. अलमारी की सफाई
मौसम में बदलाव के साथ ही वार्डरोब में भी बदलाव की जरूरत होती है। कपड़े को बदलते समय इस बात को सुनिश्चित करें कि आप सारे कबर्ड और रैक को अच्छे से साफ कर रहे हैं। इससे न सिर्फ आपका वार्डरोब, बल्कि आपका घर भी बसंत ऋतु के लिए तैयार हो जाएगा।

4. गार्डन
ठंड के दौरान गार्डन में सूखी पत्तियों की एक परत बिछ जाती है। बसंत शुरू होने से पहले घर के आंतरिक हिस्से के साथ-साथ बाहरी हिस्से की भी सफाई बेहद जरूरी होती है। गार्डन में गिरी सारी सूखी पत्तियों को हटा दें। साथ ही गार्डन की झाड़ी और पौधों की ट्रिमिंग भी करें। साथ ही पौधों पर मौजूद सभी सूखे हिस्से को हटा दें। इससे पौधे का विकास बेहतर ढंग से होगा और आपका गार्डन नए रूप में नजर आएगा। बसंत ऋतु के लिए सजावट में आप इस टिप्स को जरूर अपनाएं।

5. उपकरण को जाचें
बसंत आने से पहले आप घर के जरूरी उपकरण और सामग्री की जांच जरूर कर लें। ठंड के समय में गर्मी प्रदान करने वाले उपकरण की जरूरत होती है, जबकि बसंत में इसकी जगह एयरकंडीशन ले लेता है। अपने घर को बसंत ऋतु के लिए तैयार करने का यह एक महत्वपूर्ण चरण है।

6. घर को चमकाएं
बसंत के लिए पूरे घर के फर्श की अच्छे से सफाई करें और हर एसेसरीज को चमकाएं। इसके लिए आप क्लेंजर और डिटरजेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। घर की धूल-गंदगी हटाने से बसंत में आपका घर चमचमाता हुआ नजर आएगा।



Click it and Unblock the Notifications
