Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
बैचलरहुड में अपने घर को सजाने के कुछ सरल तरीके
अक्सर लड़कों का कमरा अव्यवस्थित व गंदा रहता है। परिवार के साथ रहते समय घर की महिलाएं उनके कमरे को साफ कर देती है। परंतु, जब पढ़ाई या नौकरी की वजह से उन्हें किसी अन्य शहर में जाकर रहना पड़ता है तब उनके लिए मुश्किलें बढ जाती है।
लेकिन थोड़ी सी सुझ-भुज से आप अपने छोटे से कमरे को घर की तरह सजा सकते हैं। यह सजावट आपके घर को आकर्षक ही नहीं बल्कि इससे आपके घर में आने वालों को भी खुशी होगी। ऐसे आप अपने दोस्तों को व अपनी प्रेमिका को अपनी रचनात्मक कला दिखा सकते हैं।
बैचलरहुड में अपने घर को सजाने के कुछ सरल तरीके
1 अपनी रुचि अनुसार अपने कमरे को सजाएं: आप अपने घर को कैसा रुप देना चाहते हैं, यह आप पर निर्भर करता है। अगर अक्सर दोस्तों का जमावड़ा आपके घर में लगा रहा है तो अपने घर को एक कूल लुक दें, अगर आप शांति प्रिय है तब अपने कमरे को एक निर्मल रुप दें।

2 लाइटें व दीपक: घर के मौहाल को रंगीन बनाने के लिए आप अलग-अलग रंगों की लाइटें लगा सकते हैं। इसके अलावा, कमरे को आकर्षक बनाने के लिए आप मोमबत्ती के लिए इस्तेमाल होने वाले रंग-बिरंगे दीपकों को भी रख सकते हैं।
3 कमरे की सफाई: घर की सफाई पर नियमित रुप से ध्यान दें। चादरों, तौलियों व अन्य जरुरी चीजों को हमेशा दो की मात्रा में रखें ताकि जब एक को आप धोने के लिए ड़ाल दें तब बिछाने के लिए दूसरा जोडा मौजूद हो। इन चीजों का चयन हमेशा गहरे रंगों में करें क्योंकि सफेद व फीके रंग आपके घर को आकर्षक रुप प्रदान नहीं करेंगे। कम बजट में बैचलर कैसे सजाएं घर
4 म्यूज़िक सिस्टम: एक अच्छा सा म्यूज़िक सिस्टम हर अवसर पर काम आता है। इसके अलावा, जब कभी आपको बोरियत महसूस हो तब मूड बदलने के लिए आप अपने पसंदीदा गानों को सुन सकते हैं।
5 कांच के गिलास: आमतौर पर पुरुषों की पार्टियां बिना शराब के पूरी नहीं होती। अगर आप अपने घर में कांच के गिलास रखेंगे तो ये आपकी पार्टी की शान को बढ़ा सकते हैं।
6 सजावट की वस्तुएं: साफ घर अच्छा लगता है लेकिन खाली घर बोरियत फैलाता है। घर को आकर्षक बनाने के लिए कमरे में कुछ पेंटिंग व शो पीस रखें। इसके अलावा, खिडकियों पर पर्दे डालें और अगर आप किताबों के शौकीन हैं तो घर में एक बुक शेल्फ के लिए भी स्थान बनाएं। पूरे घर को एक ही रंग के पेंट से रंगने के बजाय अलग-अलग रंगों से रंगे।



Click it and Unblock the Notifications
